फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Monsoon Tips For Travelling Rivers, lakes, Waterfalls and hill station During Rainy Season

Monsoon Tips: मानसून में झरने, पहाड़ और नदियों वाली जगह पर जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 01 Jul 2024 04:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 Jul 2024 04:54 PM IST
सार

दुर्घटनाएं झरनों, झीलों, पहाड़ी क्षेत्रों और नदियों वाली जगहों पर अधिक होने की संभावना रहती है। ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए अगर आप मानसून में किसी हिल स्टेशन, झरने या झीलों के पास घूमने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष दौर पर ध्यान दें। 

विज्ञापन
Monsoon Tips For Travelling Rivers, lakes, Waterfalls and hill station During Rainy Season
मानसून में पहाड़ों, झीलों और झरनों पर जाएं तो रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

विस्तार

Monsoon Tips : बारिश का मौसम आ गया है। भीषण गर्मी के बाद बरसात ने लोगों को कुछ राहत पहुंचाई। ऐसे में लोग अब घर से बाहर निकल रहे हैं और सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए घूमने जा रहे हैं। ये मौसम भले ही गर्मी से राहत पहुंचाने वाला हो लेकिन लोगों के लिए मुसीबत का सबब भी बन सकता है।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र के लोनावाला में भुशी बांध के पास अचानक बाढ़ आ गई। जिस समय मौसम ने अपना प्रकोप दिखाया उस दौरान एक ही परिवार के 16 लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। भुशी बांध के पास झरने में मस्ती करने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और कई लोग बाढ़ में बह गए। इस घटना में तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन

 

मानसून में ऐसी घटनाएं अक्सर सुनने में आती हैं। इस तरह की दुर्घटनाएं झरनों, झीलों, पहाड़ी क्षेत्रों और नदियों वाली जगहों पर अधिक होने की संभावना रहती है। ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए अगर आप मानसून में किसी हिल स्टेशन, झरने या झीलों के पास घूमने जा रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष दौर पर ध्यान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारिश के मौसम में झरनों, नदियों और पहाड़ों पर जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें,

 

बाढ़

 

मानसून में नदियों व झीलों पर पानी का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में नदियों में तेज उफान आ सकता है। अगर आप इस मौसम में नदियों व झीलों के आसपास छुट्टी मनाने जा रहे हैं तो पानी के बढ़ते स्तर को लेकर सतर्क रहें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदियों, झीलों के ज्यादा करीब न जाएं।

 

लैंडस्लाइड

 

मानसून के समय घूमने के लिए सही जगह का चयन करें। बारिश के मौसम में कई पहाड़ी जगहों पर लैंडस्लाइड हो सकती है। पहाड़ों पर जाते समय अपनी कार में जाने से बचें।

 

एडवेंचर एक्टिविटी

 

हिल स्टेशनों से लेकर समुद्र तटों और कई नदियों व झीलों के आसपास लोग एडवेंचर एक्टिविटी को करने के लिए जाते हैं। लेकिन मानसून में एडवेंचर एक्टिविटी से बचें। इस मौसम में वाटर स्पोर्ट्स, बंजी जंपिंग जैसे कई एडवेंचर स्पोर्ट्स के कारम हादसों का ज्यादा खतरा हो सकता है। किसी भी तरह का रिस्क न लें।

 

होटल

 

मानसून में ऐसी जगहों पर जाएं तो नदी के पास या पहाड़ की तलहटी में न रुकें। ये जगहें खतरनाक हो सकती हैं। बारिश में नदी में बाढ़ या पहाड़ से पत्थर गिर सकते हैं। होटल चुनते वक्त इस बात का ध्यान रखें।

 

सेल्फी

 

अक्सर लोग घूमने जाते हैं तो यादें बनाने के लिए तस्वीरें क्लिक कराते हैं। मोबाइल फोन आने से लोग कहीं भी, किसी भी स्थान पर सेल्फी लेने लगते हैं। हालांकि सेल्फी कुछ जगहों पर खतरनाक बन जाती है। सेल्फी के चक्कर में अपनी सुरक्षा न भूलें। सेल्फी लेने के लिए झरने के नीचे, पहाड़ की तलहटी पर, झीलों या नदियों के बीच में न चले जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed