अगर आप भी केदारनाथ स्थित ध्यान गुफा में जाकर वक्त बिताना चाहते हैं तो यह सबसे उपयुक्त समय है। इस गुफा को अब वायरलेस सेवा से जोड़ दिया गया है और यहां के साधनों में इजाफा किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ध्यान गुफा में साधना कर चुके हैं। हालांकि आपको इस ध्यान गुफा में जाकर साधना करने के लिए अब पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे, क्योंकि इसका शुल्क बढ़ा दिया गया है। यह गुफा समुद्र से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
{"_id":"5cee42c9bdec22071e6d6ceb","slug":"know-about-kedarnath-cave-where-pm-narendra-modi-meditated-how-to-go","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12,000 फीट की ऊंचाई पर है वो गुफा जहां पीएम मोदी ने की थी साधना, 1500 रुपए में आप भी करें ध्यान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
12,000 फीट की ऊंचाई पर है वो गुफा जहां पीएम मोदी ने की थी साधना, 1500 रुपए में आप भी करें ध्यान
Wed, 29 May 2019 06:46 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 29 May 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ गुफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में मोदी
- फोटो : Social Media
आपको इस गुफा में एक दिन की साधना के लिए अब 990 रुपए की जगह 1500 रुपए देने होंगे। यहां से न सिर्फ आपको हिमालय का मनोरम दृश्य दिखेगा बल्कि आप खुद को हिमालय की सबसे ऊंचाई पर महसूस करेंगे। इस ध्यान कुटी में वक्त बिताने के लिए आप ऑन लाइन बुकिंग कर सकते हैं। पहले सिर्फ यहां के लिए ऑफलाइन बुकिंग होती थी। जब से प्रधानमंत्री मोदी ने इस गुफा में वक्त बिताया है तब से इसे लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।
केदारनाथ धाम में शिला पर बैठकर ध्यान लगाते पीएम मोदी
- फोटो : फेसबुक
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और केदारनाथ जा रहे हैं तो भगवान शिव के दर्शन के साथ ही इस गुफा में साधना की दिव्य अनुभूति जरूर प्राप्त करें। बताया जा रहा है कि इस गुफा को लेकर लोगों की बढ़ती उत्सुकता के बाद इसके किराये में इजाफा किया गया है। यह गुफा अक्टूबर तक खुली रहेगी और उसके बाद केदारनाथ के कपाट बंद होते ही इस गुफा को भी बंद कर दिया जाएगा। गुफा का संचालन गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास है। गुफा में पर्यटकों और साधकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए चौबीसों घंटे यहां स्टाफ को तैनात किया गया है। अगर आप इस गुफा में सिर्फ दिन के वक्त साधना करना चाहते हैं तो आपसे 990 रुपए ही लिए जाएंगे। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे पहुंचे ध्यान कुटी में...
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम का नजारा देखते पीएम मोदी
- फोटो : फेसबुक
दिल्ली से केदारनाथ की दूरी- 295 किलोमीटर
कब जाएं- मई से अक्टूबर के बीच
कैसे पहुंचे- बस, गाड़ी, कार और टैक्सी
आप अगर दिल्ली से केदारनाथ जा रहे हैं और बस से सफर करना चाहते हैं तो आपको आनंद विहार बस अड्डे से सीधे बस मिलेगी। आप हवाई जहाज से केदारनाथ की यात्रा करना चाहते हैं तो नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून है। अगर ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है। हरिद्वार के आगे आपको बस या टैक्सी से जाना होगा।
कब जाएं- मई से अक्टूबर के बीच
कैसे पहुंचे- बस, गाड़ी, कार और टैक्सी
आप अगर दिल्ली से केदारनाथ जा रहे हैं और बस से सफर करना चाहते हैं तो आपको आनंद विहार बस अड्डे से सीधे बस मिलेगी। आप हवाई जहाज से केदारनाथ की यात्रा करना चाहते हैं तो नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून है। अगर ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है। हरिद्वार के आगे आपको बस या टैक्सी से जाना होगा।