फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Ganesh Chaturthi 2021 To plan a tour of Ashtavinayak temples of Maharashtra

Ganesh Chaturthi 2021: महाराष्ट्र में है अष्टविनायक गणपति, ऐसे करें जाने की प्लानिंग, पूरी होती है मनोकामना

Wed, 08 Sep 2021 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Sep 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 To plan a tour of Ashtavinayak temples of Maharashtra
महाराष्ट्र में अष्टविनायक जाने का प्लान बनाएं - फोटो : istock

गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 10 सितंबर से शुरु होकर अगले 10 दिनों तक चलेगा। लोग इस दिन भगवान गणपत्ति की भक्ति में खोए रहते हैं। घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है और पूरे विधि-विधान से 10 दिन तक पूजा-अर्चना की जाती है, जिसके बाद बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है। वहीं, इस खास मौके पर लोग भगवान गणेश के मंदिर भी जाते हैं, जिनमें अष्टविनायक मंदिर में लोग काफी जाते हैं। यहां बप्पा अलग-अलग रूपों में विराजते हैं और यहां की महिमा बेहद निराली है। इन मंदिरों को स्वयंभू मंदिर कहा जाता है, जिसका मतलब है कि यहां भगवान गणेश की सारी प्रतिमाएं स्वयं प्रकट हुई हैं। ऐसे ही अगर आप भी चाहें तो इस गणेश चतुर्थी के मौके पर अष्टविनायक मंदिर जा सकते हैं। इसके लिए आपको लगभग पांच दिन का महाराष्ट्र का टूर बनाना पड़ेगा, और इतने दिनों में आप अपने परिवार व दोस्तों संग अष्टविनायक के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन


विघ्नेश्वर अष्टविनायक मंदिर

इस मंदिर के नाम से पता चलता है और यहां की मान्यता भी है कि यहां आने वाले भक्तों के दुखों को विघ्नहर्ता गणेश जी हर लेते हैं। इसलिए यहां गणेश चुतुर्थी के मौके पर और बाकी समय भी भक्तों की काफी भीड़ रहती है। ये मदिर पुणे-नासिक रोड़ पर लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


बल्लालेश्वर मंदिर

रायगढ़ के पाली गांव में स्थित ये बल्लालेश्वर मंदिर काफी प्रसिद्ध है, और हर साल यहां काफी संख्या में बप्पा के भक्त पहुंचते हैं। कहा जाता है कि भगवान गणेश के परम भक्त बल्लाल के नाम पर इस मंदिर का नाम है। अपने भक्त की भक्ति से खुश होकर भगवान गणेश ने यहीं बल्लाल को दर्शन दिए थे। आप यहां दर्शन करके मनोकामना मांग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरदविनायक मंदिर

रायगढ़ के कोल्हापुर में ये मंदिर स्थित है। यहां एक दीपक है, जो कई सालों से प्रज्वलित है और इसे नंददीप कहा जाता है। यहां दर्शन करने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए आप भी यहां दर्शन करने जा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 To plan a tour of Ashtavinayak temples of Maharashtra
महाराष्ट्र में अष्टविनायक जाने का प्लान बनाएं - फोटो : istock

मयूरेश्वर मंदिर

ये मयूरेश्वर मंदिर पुणे के मोरगांव में स्थित है और इस मंदिर में चार द्वार हैं, जिन्हें सतयुग, द्वापर, त्रेता और कलयुग यानी चारों युगों का प्रतीक माना गया है। यहां गणपति बप्पा बैठी हुई मुद्रा में हैं, जिनके तीन नेत्र और चार भुजाएं हैं। आप यहां इस गणेश चतुर्थी के मौके पर दर्शन करने जा सकते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर

पुणे से इस मंदिर की दूरी लगभग 200 किलोमीटर है। यहां भगवान गणेश की तीन फीट ऊंची और ढाई फीट चौड़ी प्रतिमा है, साथ ही इस प्रतिमा में गणपति की सूंड दांई तरफ है। वहीं, इस मंदिर का इतिहास लगभग 200 साल पुराना बताया जाता है। मंदिर की मान्यता है कि यहां मांगी गई मन्नत पूरी होती है।

महागणपति मंदिर

राजणगांव में स्थित महागणपति मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का मुख पूर्व दिशा की तरफ से हैं और इस मंदिर का मुख्य द्वार देखने में बहुत ही आकर्षक है। आप इस गणेश चतुर्थी यहां जाकर बप्पा का आशीर्वाद ले सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 To plan a tour of Ashtavinayak temples of Maharashtra
महाराष्ट्र में अष्टविनायक जाने का प्लान बनाएं - फोटो : istock

गिरिजात्मल अष्टविनायक

गिरिजात्मल अष्टविनायक मंदिर में 18 गुफाएं हैं, जिसकी आठवीं गुफा में भगवान गणेश विराते हैं। यहां जाकर आप अष्टविनायक जी का आशीर्वाद ले सकते हैं और यकीनन आपकी मनोकामना भी यहां जाने से पूर्ण हो सकती है। ये मंदिर लेण्याद्री गांव में स्थित है, पुणे से लगभग 90 किलोमीटर की दूर पर स्थित है।

चिंतामणी मंदिर

मान्यता है कि इस मंदिर में जाकर बप्पा के भक्तों की चिंताए दूर होती हैं। अगर आपके मन में कोई दुख, कोई परेशानी है और किसी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है, तो आप चिंतामणी मंदिर में जाकर दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed