फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Dhanteras 2025 Visit Famous Dhanvantari Temples In India

Dhanteras 2025: धनतेरस पर करें भगवान धन्वंतरि के दर्शन, इन मंदिरों में करें पूजा

Fri, 17 Oct 2025 07:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 07:04 PM IST
सार

Dhanteras 2025: इस शुभ अवसर पर भारत के प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में जाकर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जा सकती है। यदि आप धनतेरस को खास बनाना चाहते हैं तो भारत के किसी प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिर में दर्शन अवश्य करें।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Visit Famous Dhanvantari Temples In India
धनतरेस पर करें भगवान धन्वंतरि के दर्शन - फोटो : instagram

विस्तार

Dhanteras 2025: धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के पहले दिन धनतेरस ही मनाया जाता है। ये दिन अरोग्य और समृद्धि के देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। वह आयुर्वेद के जनक और देव वैद्य माने जाते हैं। इसी कारण यह दिन स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्धि की कामना का पर्व बन गया। 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भारत के प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में जाकर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जा सकती है। यदि आप धनतेरस को खास बनाना चाहते हैं तो भारत के किसी प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिर में दर्शन अवश्य करें। 

विज्ञापन


विज्ञापन



धन्वंतरि मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के वेल्लनकन्नी में समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में से एक है। यहाँ श्रद्धालु धनतेरस के दिन आयुर्वेदिक औषधि और तुलसी पत्ती चढ़ाकर दीर्घायु की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन्वंतरि मंदिर, केरल

केरल के गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर के निकट स्थित यह धन्वंतरि मंदिर उन लोगों के लिए आस्था का केंद्र है जो रोगों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं। मंदिर में धन्वंतरि होमम का आयोजन किया जाता है।


धन्वंतरि मंदिर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

काशी नगरी में भगवान धन्वंतरि का यह प्राचीन मंदिर विशेष महत्व रखता है। आयुर्वेद से जुड़े विद्यार्थी और चिकित्सक यहाँ दर्शन कर अपने कार्य में सफलता की प्रार्थना करते हैं।


Diwali in Varanasi: दिवाली बनारस में मनाने का प्लान? कम बजट में कैसे करें काशी की यात्रा


धन्वंतरि मंदिर, गुजरात

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में स्थित यह मंदिर धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। धनतेरस के अवसर पर यहाँ “आरोग्य आरती” और दीपदान का आयोजन होता है।

धन्वंतरि मंदिर, बेंगलुरु, कर्नाटक

यहां भक्त धन्वंतरि मंत्र का जाप कर स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। मंदिर परिसर में आयुर्वेदिक औषधियों का भी वितरण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed