फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Dandiya Nights In Delhi Entry Ticket Price And Locations During Durga Puja Shardiya navratri

Dandiya Nights: दिल्ली-एनसीआर की इन जगहों पर गरबा-डांडिया नाइट्स का उठाएं लुत्फ, एंट्री फीस से थीम तक जानें सब

Wed, 09 Oct 2024 06:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 09 Oct 2024 06:13 PM IST
सार

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो डांडिया-गरबा मिस कर रहे हैं और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से आते हैं तो चलिए आपको यहां की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप गरबा-डांडिया का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Dandiya Nights In Delhi Entry Ticket Price And Locations During Durga Puja Shardiya navratri
नवरात्रि में गरबा - फोटो : Adobe

विस्तार

Dandiya Nights In Delhi: नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की उपासना के साथ ही गरबा-डांडिया की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। जैसे ही गरबा और डांडिया नाइट की बात आती है, आंखें चमक उठती हैं और दिल खुश हो जाता है। नवरात्रि के दौरान जगह-जगह पर गरबा-डांडिया की धूम देखने को मिलती है। नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया का भी एक अलग ही मजा होता है। गुजरात, कोलकाता जैसी जगहें नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजनों के लिए मशहूर हैं। लेकिन, आप अगर दिल्ली-एनसीआर में हैं तो यहां भी गरबा नाइट का लुत्फ उठा सकते हैं। चलिए आपको दिल्ली-एनसीआर की कुछ ऐसी मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप गरबा-डांडिया नाइट का लुत्फ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली हाट

दिल्ली के जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में आप गरबा का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां 10 और 11 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे से गरबा-डांडिया कार्यक्रम शुरू होगा, जो रात 10:00 बजे तक चलेगा। यहां की एंट्री फीस 350 रुपए है। लोगों के मनोरंजन के लिए यहां म्यूजिक, डांस, फूड, शॉपिंग और क्राफ्ट स्टॉल की व्यवस्था है।
विज्ञापन


झंडेवालान स्थित एल शेप पार्क

दिल्ली-एनसीआर में हैं तो झंडेवालान स्थित एल शेप पार्क में 11 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे डांडिया-गरबा नाइट में जा सकते हैं। यहां शाम 5:30 से कार्यक्रम शुरू होगा, जो 5 घंटे तक चलेगा। यहां जाने के लिए आपको 499 रुपये की एंट्री फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका

दिल्ली-एनसीआर के लोग द्वारका भी जा सकते हैं। यहां के पॉकेट एक प्लॉट नंबर 6 स्थित वेगास मॉल में डांडिया का आयोजन किया गया है, जिसे द डांडिया टेल्स नाम दिया गया है। आप 10 और 11 अक्तूबर को यहां डांडिया नाइट का लुत्फ उठा सकते हैं। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे शुरू होगा और करीब 4 घंटे तक चलेगा। यहां एंट्री के लिए आपको 699 रुपये देने होंगे।

जीटी करनाल रोड इंडस्ट्रियल एरिया

दिल्ली-एनसीआर में डांडिया नाइट का लुत्फ उठाना है तो जीटी करनाल रोड इंडस्ट्रियल एरिया जा सकते हैं। यहां के रजवाड़ा पैलेस एमराल्ड में डांडिया नाइट्स  का आयोजन किया गया है। ये कार्यक्रम 9 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम रात 8:00 से शुरू होगा और लगभग 4 घंटे तक चलेगा। यहां की एंट्री फीस 600 रुपए रखी गई है।


इंपरफैक्टो में डांडिया नाइट्स

इंपरफैक्टो में भी डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है, जहां जाने के लिए आपको 499 रुपए फीस देना होगा। यह इवेंट रात 8:00 बजे से शुरू होगा और लगभग 4 घंटे चलेगा। यहां पर डीजे और फूड की व्यवस्था है। यहां 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक डांडिया नाइट्स का लुत्फ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed