फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Chuka Beach In Uttar Pradesh Pilibhit Tiger Reserve Tourist Places

Beach In UP: घूम आएं यूपी का यह बीच, भूल जाएंगे गोवा-मालदीव

Tue, 28 May 2024 08:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 28 May 2024 08:41 AM IST
सार

अगर बजट में बीच घूमने जाना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश के एक खूबसूरत बीच की सैर कर सकते हैं। कपल्स के लिए यह बीच एकदम परफेक्ट हैं, जहां बहुत कम पैसों में घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के खूबसूरत बीच के बारे में।

विज्ञापन
Chuka Beach In Uttar Pradesh Pilibhit Tiger Reserve Tourist Places
Beach (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

Chuka Beach In Uttar Pradesh : समुद्री तटों के नजारे बहुत खूबसूरत होते हैं। भारत में कई आकर्षक समुद्री तट हैं, जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य अद्भुत लगता है। जिन लोगों को बीच घूमना पसंद है वह गोवा से लेकर अंडमान और निकोबार तक घूमने जा सकते हैं। हालांकि गोवा, अंडमान से लेकर मालदीव तक की सैर में अधिक दिन की छुट्टियां और बहुत अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन अगर बजट में बीच घूमने जाना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश के एक खूबसूरत बीच की सैर कर सकते हैं। कपल्स के लिए यह बीच एकदम परफेक्ट हैं, जहां बहुत कम पैसों में घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के खूबसूरत बीच के बारे में।

विज्ञापन


कहां हैं यूपी का बीच

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बीच जैसा नजारा देखने को मिलता है। यहां स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र बीच स्पाॅट के लिए जाना जाता है। इस बीच का नाम चूका बीच है, जहां की खूबसूरती में आप इतना खो जाएंगे कि गोवा और मालदीव भी भूल जाएंगे।
विज्ञापन


कैसे पहुंचे टाइगर रिजर्व क्षेत्र

चूका बीच पहुंचने के लिए पीलीभीत जिले की यात्रा करनी होगी। पर्यटक बस या ट्रेन से पीलीभीत पहुंच सकते हैं। पीलीभीत में रेलवे स्टेशन भी है, जो कि टाइगर रिजर्व से 65 किमी दूर स्थित है। आगे की सफर के लिए टैक्सी, बस का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूका बीच की खासियत

पीलीभीत में स्थित चूका बीच 17 किलोमीटर लंबी और 2.5 किमी चौड़ी झील है। नेपाल से आने वाली शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सीमा को पार करते हुए इस झील में मिलती है। खास बात ये है कि झील के आसपास रेत का मैदान है, जो गोवा जैसा अनुभव कराता है।


लकड़ी के घर और जंगल सफारी

बीच जैसा माहौल देने के लिए लकड़ी के घर और वाटर हाउस बनाए गए हैं, जिन्हें देखकर गोवा की याद आ जाएगी। इसके अलावा चूका बीच जंगल से घिरा हुआ है। यहां आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कपल के लिए यह हनीमून डेस्टिनेशन से कम नहीं। यहां आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed