फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Cheapest Dry Fruits Market in India Buy Cashew Almonds at Low Price

Cheapest Dry Fruits Market: ड्राई फ्रूट्स की सबसे सस्ती बाजार, यहां बिकता है 40 रुपये किलो काजू-बादाम

Fri, 04 Aug 2023 09:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 09:32 AM IST
सार

भारत की बाजारों में बढ़िया काजू की कीमत लगभग 900 रुपये से एक हजार रुपये किलो है। लेकिन जामताड़ा में सड़क किनारे लोग काजू-बादाम बेचते हैं। आसानी से काजू 30 रुपये किलो और बादाम 40 रुपये प्रति किलो खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Cheapest Dry Fruits Market in India Buy Cashew Almonds at Low Price
Dry Fruits - फोटो : Pixabay

विस्तार

Cheapest Dry Fruits Market in India: सेहत के लिए काजू बादाम बहुत गुणकारी होता है। विशेषज्ञ ड्राई फूट्स के सेवन की सलाह देते हैं। यह कमजोरी से छुटकारा दिलाने से लेकर आंखों की रोशनी, तेज दिमाग, याददाश्त अच्छी करने समेत कई समस्याओं में फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि काजू बादाम की कीमतें बहुत महंगी होने के कारण इसे खरीद पाना इतना भी आसान नहीं होता। बाजारों में काजू-बादाम 800 से 1000 रुपये किलो के भाव में बिकता है। गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए ड्राई फूट्स हजार रुपये प्रति किलो खरीदना मुश्किल होता है। हालांकि भारत में एक जगह ऐसी है, जहां ड्राई फूट्स आलू-प्याज की कीमत में मिल जाता है। 1000 रुपये में बिकने वाले बादाम को इस बाजार से महज 40 रुपये किलो में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं भारत की सबसे सस्ती ड्राई फूट्स की बाजार के बारे में।

विज्ञापन


सबसे सस्ती ड्राई फूट्स मार्केट

सबसे सस्ता ड्राई फूट्स भारत के झारखंड राज्य में बिकता है। झारखंड के जामताड़ा जिले को काजू नगरी के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड में बड़ी मात्रा में काजू की खेती होती है। हर साल हजारों टन काजू की पैदावार होने के कारण यहां ड्राई फूट्स की कीमत कौड़ियों के भाव रहती है। 
विज्ञापन


जामताड़ा में काजू बादाम की कीमत

भारत की बाजारों में बढ़िया काजू की कीमत लगभग 900 रुपये से एक हजार रुपये किलो है। लेकिन जामताड़ा में सड़क किनारे लोग काजू-बादाम बेचते हैं। आसानी से काजू 30 रुपये किलो और बादाम 40 रुपये प्रति किलो खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामताड़ा में क्यों सस्ता है काजू बादाम

जामताड़ा के नाला गांव में करीब 50 एकड़ जमीन पर काजू की खेती होती है। यहां काजू के बड़े-बड़े बागान हैं। इस कारण बागान में काम करने वाले लोग बहुत ही सस्ते दाम पर ड्रायफ्रूट्स को बेच देते हैं। झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी काजू की खेती की जाती है। इसके अलावा संथाल परगना प्रमंडल में काजू की भरपूर खेती होती है। यहां की जलवायु और मिट्टी काजू की खेती के लिए अनुकूल है। हालांकि किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। इसके अलावा इलाके में कोई प्रोसेसिंग प्लांट नहीं है, इस कारण ग्रामीण खेती से अधिक मुनाफा नहीं कमा पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed