फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Chardham Yatra 2024 Helpline Number After Stuck in Chardham yatra safety travel tips

Chardham Yatra 2024: बिगड़े मौसम के कारण चारधाम यात्रा में फंस जाएं तो सबसे पहले करें ये काम

Sat, 13 Jul 2024 08:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Jul 2024 08:54 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम या भूस्खलन के कारण यात्री रास्ते में फंस जाएं तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Helpline Number After Stuck in Chardham yatra safety travel tips
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : Istock

विस्तार

Chardham Yatra 2024: मानसून में भारी बारिश के कारण हिल स्टेशनों पर बाढ़ और भूस्खलन होना सामान्य है। वर्तमान में अमरनाथ और चार धाम यात्रा हो रही है, जिसमें हजारों-लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से पहाड़ी स्थानों पर हालात खराब हो रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के अंतर्गत यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम हैं, जहां भारी वर्षा से रास्ते बाधित हो रहे हैं। यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह गेट सिस्टम के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। कई मार्ग बंद पड़े हैं, तो कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ जगहों पर जाम की स्थिति बनी है, जिसके कारण श्रद्धालु फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बीते शनिवार शाम मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, जिसके मद्देनजर उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को रविवार और सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों को मंदिरों की ओर न जाने और जहां हैं वहीं रहने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के हालातों में अगर आप या आपके परिचित फंस जाएं यानी चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम या भूस्खलन के कारण यात्री रास्ते में फंस जाएं तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

चारधाम यात्रा में फंसे यात्रियों के लिए टिप्स
 

  • चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु और उत्तराखंड में मौजूद पर्यटकों के रास्ते में फंसने की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
  • इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए आपदा और किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही राज्य सरकार के अधिकारी आपकी समस्याओं का निवारण करेंगे।


ये रहा हेल्पलाइन नंबर
 

  • जिला आपदा कंट्रोल रूम- 01374 222722, 222126
  • टोल फ्री नंबर- 1077
  • मोबाइल नंबर- 7500337269
  • व्हाट्सएप- 7310913129
  • पुलिस कंट्रोल रूम- 9411112976, 8868815266


खाने पीने का सामान रखें साथ
 

  • जाम या रास्ते बाधित होने की स्थिति में अगर आप कहीं फंस जाएं तो खाने-पीने की दिक्कत से बचने के लिए यात्रा से पहले ही अपने साथ कुछ खाने का सामान जरूर ले जाएं। बिस्कुट, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट जैसे स्नैक्स पैक करना न भूलें।
  • राज्य प्रशासन आपकी मदद के लिए उपलब्ध है लेकिन आपात स्थिति से घबराएं नहीं। जरूरी दवाएं अपने साथ रखें ताकि मदद मिलने तक खुद को स्वस्थ रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed