{"_id":"662a271efc82fca66d01b4bd","slug":"bhuteshwar-mahadev-mandir-jaipur-most-famous-temple-2024-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhuteshwar Mahadev: महादेव के दो हजार साल पुराने मंदिर के करें दर्शन, जानें किस शहर में है स्थित","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Bhuteshwar Mahadev: महादेव के दो हजार साल पुराने मंदिर के करें दर्शन, जानें किस शहर में है स्थित
Thu, 25 Apr 2024 04:57 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:57 PM IST
सार
इस मंदिर का नाम भूतेश्वर नाथ महादेव है। इस मंदिर की खासियत जान आप भी एक बार यहां घूमने जरूर जाना चाहेंगे।
विज्ञापन
Shiv Temple
- फोटो : Istock
विस्तार
Bhuteshwar Mahadev Mandir Jaipur: भारत में कई प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं जिसमें कुछ का इतिहास बहुत पुराना है। महादेव का एक मंदिर करीब दो हजार साल पुराना है। इस मंदिर की मान्यताओं और ऐतिहासिकता के चलते हर दिन यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए आती है। महादेव का यह मंदिर जंगल के बीच पहाड़ी पर बसा है। इस मंदिर का नाम भूतेश्वर नाथ महादेव है। इस मंदिर की खासियत जान आप भी एक बार यहां घूमने जरूर जाना चाहेंगे।
विज्ञापन
कहां स्थित है भूतेश्वर महादेव मंदिर
जयपुर के नाहरगढ़ जंगल में भूतेश्वर नाथ महादेव का मंदिर स्थित है। यह आमेर की पहाड़ियों के ठीक पीछे है।
भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर की खासियत
माना जाता है कि इस मंदिर में जो भी मन्नत मांगता है, भगवान उसकी सभी मुरादें पुरी कर देते हैं। मंदिर में शिव जी पर जल चढ़ाने के लिए भीड़ उमड़ जाती है। मंदिर सुबह 6 बजे से रात 11-12 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है। भूतेश्वर महादेव मंदिर में 17वीं शताब्दी की वास्तुकला दिखती है। यहां के पहाड़ पर लोग ट्रैकिंग के लिए भी आते हैं।
विज्ञापन
कैसे पहुंचे भूतेश्वर महादेव मंदिर
इस मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के रास्ते 8 किमी तक गहरे जंगल से होकर गुजरना पड़ता है। मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बेहद रोमांचक है। यहां पहुंचने के लिए जयपुर से बाइक या स्कूटी किराए पर लेकर जा सकते हैं। महज 600 से 700 रुपये में स्कूटी किराए पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
कब जाएं
बारिश के मौसम इस जगह की सुंदरता बहुत बढ़ जाती है। सावन के महीने में यहां बड़े मेले का आयोजन होता है। भूतेश्वर महादेव मंदिर सावन के मौसम में या बारिश में जा सकते हैं।