फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Best Places To Visit in Israel Open For Tourism And Completely Safe

Israel Tourism: पर्यटन के लिए खुला इस्राइल, जानें घूमने के लिए यहां के सुरक्षित और खूबसूरत स्थल

Sat, 11 May 2024 03:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 11 May 2024 03:45 PM IST
सार

इस्राइल के लिए उड़ानें शुरू होने के बाद पर्यटन को दोबारा बढ़ावा मिलने की संभावना है। ऐसे में इजराइल के पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए।

विज्ञापन
Best Places To Visit in Israel Open For Tourism And Completely Safe
Israel - फोटो : Istock

विस्तार

Best Places To Visit in Israel: पिछले कुछ महीनों से हमास और इस्राइल जंग लड़ रहे हैं। युद्ध संघर्ष के बाद इजरायल पर्यटन के लिए खुल गया है। इजराइल ने घोषणा करते हुए कहा पर्यटन स्थल सुरक्षित हैं। संघर्ष के कारण बीते महीनों में देश को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान उड़ानें निलंबित कर दी गईं, हालांकि अब धीरे-धीरे सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 16 मई से एयर इंडिया दिल्ली से तेल अवीव के लिए सप्ताह में पांच बार नाॅन स्टाॅप उड़ान शुरू कर रही है। इजराइल के लिए उड़ानें शुरू होने के बाद पर्यटन को दोबारा बढ़ावा मिलने की संभावना है। ऐसे में इस्राइल के पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए।

विज्ञापन


इस्राइल के पर्यटन स्थल 

यरूशलेम
 

यरूशलेम इजरायल की राजधानी है। यह स्थान ईसा मसीह का जन्म स्थान है। ईसाई समुदाय के साथ ही यहूदियों और मुस्लिमों के लिए भी यह स्थान काफी पवित्र माना जाता है। यह धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां प्रसिद्ध होलोकॉस्ट संग्रहालय भी है। यह म्यूजियम रिमेंबरेंस पर्वत की ढलान पर 42 सौ स्क्वायर मीटर फैला है जो यहूदियों के इतिहास की कहानी कहता है।

विज्ञापन

 

टावर ऑफ डेविड
 

इजरायल का टावर ऑफ डेविड पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। इसे बुर्ज दाऊद या दाऊद का गुंबद के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि राजा सोलोमन को इसी स्थान पर दफनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोलोमन मंदिर
 

इजराइल के राजा सोलोमन ने 10वीं शताब्दी ईसा पूर्व यहूदियों के लिए पवित्र मंदिर का निर्माण कराया, जिसका नाम सोलोमन मंदिर है। रोमन लोगों से लड़ाई के दौरान यह मंदिर पूरी तरह से नष्ट हो गया था। बाद में इसी स्थान पर टेम्पल माउंट, अल अक्सा मस्जिद का निर्माण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed