फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की इन जगहों के साउथ इंडियन व्यंजनों का स्वाद चखकर, सबकुछ भूल जाएंगे आप

Wed, 27 Mar 2019 02:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
best places to eat delicious south Indian dishes in Delhi for foodies
दिल्ली को उसके इतिहास, बेबाक अंदाज, मार्किट, और जायके के लिए जाना जाता है। वीकेंड में शॉपिंग के लिए सस्ती मार्किट के विषय में तो हम आपको बता चुके हैं, लेकिन शॉपिंग के बाद भूख लगना तो जायज है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि असली साउथ इंडियन खाने का मजा लेना है तो इडली, डोसा और सांभर के अलावा दूसरे साउथ इडियन खानों का असली टेस्ट कहां मिलेगा। हम आपको इन रेस्टोरेंट के मैन्यू की जानकारी देंगे ताकि आप वीकेंड पर अपनी ट्रिप एन्जॉय कर सकें।
best places to eat delicious south Indian dishes in Delhi for foodies
दक्षिण शेरेटन होटल दिल्ली में साउथ इंडियन खाने के असली स्वाद की बेहतरीन जगह है। इसी नाम से यह रेस्टोरेंट सबसे पहले चैन्नई में 1960 में खुला था। दक्षिण शेरेटन होटल में आपको कई टॉप क्लास गर्वमेंट अधिकारी दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए दिख जाएंगे। 
best places to eat delicious south Indian dishes in Delhi for foodies
इस होटल में आपको केरल का नॉन वेजीटेरियन शी फूड भी मिलेगा। यहां का मैन्यू रिजनल फूड के हिसाब से बंटा हुआ है। इस होटल में आपको दाल थोव, कथिरिकई चॉप्स, गोंगुरा ममसम, चेट्टीनाड चॉप्स, मालाबार परांठा और करी दक्षिण येरा डिश मिलेगी। यह रेस्टोरेंट साकेत में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best places to eat delicious south Indian dishes in Delhi for foodies
कर्नाटक कैफे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में है। इस रेस्टोरेंट के अंदर कदम रखते ही आपको लगेगा कि आपने कर्नाटक के किसी गांव में आ गए हैं। रेस्टोरेंट की दीवारों पर पेपर आर्ट और छत पर भुट्टे लटकाए गए हैं। यहां आप दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद ले सकते हैं। इस कैफे का बन्ने खली डोसा और मल्लेश्वरम 18 वां क्रॉस डोसा प्रसिद्ध है। 
विज्ञापन
best places to eat delicious south Indian dishes in Delhi for foodies
कोस्टा कैफे, एचवीके होज खास में है। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ दक्षिण भारतीय खाने का मजा ले सकते हैं। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपको यहां शी फूड भी मिलेगा। यहां की प्रसिद्ध डिश में ऑबर्जिन कोकर्ण करी, प्रॉन मोइले और कैलिफोर्निया बाहा फिश टैको शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed