फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Best Monsoon Treks In India Visit From July To September

Monsoon Treks: मानसून में उठाना है ट्रैकिंग का लुत्फ तो इन जगहों की करें सैर, मजा हो जाएगा दोगुना

Sat, 06 Jul 2024 03:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 06 Jul 2024 03:51 PM IST
सार

मानसून में आप ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं। कुछ ऐसे ट्रैक हैं, जहां इस मौसम में घूमना मजे को दोगुना हो जाएगा।

विज्ञापन
Best Monsoon Treks In India Visit From July To September
बरसात में ट्रैकिंग - फोटो : istock

विस्तार

Monsoon Treks In India: मानसून आ गया है। इस मौसम में देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होती है। इस कारण मानसून के दौरान घूमना फिरना थोड़ा रिस्की माना जाता है। खासकर हिल स्टेशनों पर बारिश के मौसम में जाना खतरनाक हो जाता है। बरसात में हिल स्टेशनों पर भूस्खलन, बाढ़ आना या बादल फटने की समस्या आम होती है। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां बारिश के मौसम में घूमने का असली मजा आता है।

विज्ञापन


हालांकि लोगों को लगता है कि मानसून में घूमने के लिए तो जगह मिल सकती है लेकिन एडवेंचर एक्टिविटी जैसे वाटर स्पोर्ट्स और ट्रैकिंग और बंजी जंपिंग आदि करना मुश्किल हो सकता है। मानसून में आप ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं। कुछ ऐसे ट्रैक हैं, जहां इस मौसम में घूमना मजे को दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन


फूलों की घाटी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी घूमने का सबसे बेहतर महीना जुलाई से सितंबर का है। इस दौरान फूलों की गई सारी वैरायटी यहां देखने को मिल सकती है। इसे यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया गया है। 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल जाती है और 30 अक्तूबर तक घूमने आ सकते हैं। 500 से ज्यादा प्रजाति के फूल देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंहगड ट्रेक, पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में घूमने के लिए कई शानदार स्थल है, जहां पूरे साल जा सकते हैं। मानसून में पुणे के नजारा अधिक रोमांटिक हो जाते हैं। शौकीन लोग पुणे के सिंहगढ़ दुर्ग ट्रैकिंग पर जा सकते हैं। लगभग 3 किमी लंबे ट्रेक को पूरा करने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है। किले तक पहुंचने का रास्ता मनोरम है।

हंपता पास, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के हंपता पास पर भी मानसून के दौरान जा सकते हैं। समुद्र तल से 14100 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस स्थल बारिश के मौसम में बहुत सुहाना लगता है। ट्रेकिंग करते हुए पहाड़ों, नदियों और झरनों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि कुल्लू से शुरू होने वाले इस ट्रैक को पूरा करने में 5 से 6 दिन का समय लगता है और यहां की ट्रेकिंग आसान नहीं है।


हालांकि लोगों को लगता है कि मानसून में घूमने के लिए तो स्थान मिल सकते हैं लेकिन एडवेंचर एक्टिविटी जैसे वाटर स्पोर्ट्स और ट्रैकिंग और बंजी जंपिंग आदि करना मुश्किल हो सकता है। मानसून में आप ट्रैकिंग के लिए भी जा सकते हैं। कुछ ऐसे ट्रैक है, जहां इस मौसम में घूमना मजे को दोगुना हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed