हर वक्त थकान महसूस करते हैं? हो सकती है ये वजह
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी आप थकान महसूस करते हैं? थकान दूर करने के लिए आपने कई चीजों का सहारा ले लिया होगा लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। भागदौड़ वाली जीवनशैली इसकी बड़ी वजह है। लेकिन इसके और भी कई कारण हो सकते हैं।
थकान के दूसरे कारण-
-शरीर को सही पोषण न मिल पाना
-लंबे समय तक काम करना
-दिमाग पर दबाव डालने वाले काम करना
-पूरी नींद न ले पाना
क्या करें जब तनाव हो जाए हद से बाहर
अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया गया तो ये आगे चलकर और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। इससे आप डिप्रशन के शिकार हो सकते हैं और यहां तक की ये आपको पागल भी बना सकता है। थकान की वजह से शारीरिक ताकत में कमी देखने को मिल सकता है और व्यक्ति समय से पहले ही बूढ़ा होने लगता है।
क्या करें-
-संतुलित आहार लें
-कितने भी बिजी क्यों न हों व्यायाम करना न भूलें
-जरुरत हो तो हेल्थ सप्लीमेंट्स लेने से न कतराएं
एक बात और अगर इन सब के बावजूद भी थकान की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा तो डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।