जब जरूरत से ज्यादा चिपकू होने लगते हैं लड़के, तो उन्हें ऐसे सबक सिखाती हैं लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोचिए कि आप किसी बार में अकेले बैठकर अपनी ड्रिंक एंजॉय कर रही हैं और तभी कोई अजनबी पुरुष वहां टपक पड़ता है। वो आपसे बात करने की कोशिश करता है। बार-बार मना करने और इग्नोर किए जाने पर भी नहीं मानता। ऐसी हालत में आप क्या करेंगी?
अब या तो आपको वहां से उठकर कहीं और जाना पड़ेगा या किसी और के दखल देने का इंतजार करना पड़ेगा। लगभग हर महिला कभी न कभी ऐसे अनुभव से होकर गुजरती है जब कोई अनचाहा शख्स जबरन उससे बात करने की कोशिश करता है।
इसलिए ब्रिटिश पत्रकार ऐम्ना सलीम ने हाल ही जब ऐसी ही कुछ घटना ट्विटर पर सुनाई तो सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा छिड़ गई कि कैसे मर्द औरतों की मर्जी के बिना उनके पर्सनल स्पेस में दखलअंदाजी की कोशिश करते हैं।
ऐम्ना नो जो घटना सुनाई वो कुछ इस तरह है:
लड़का: ...बस एक ड्रिंक।
मैं: नहीं, शुक्रिया।
लड़का: कम ऑन, बस एक ही ड्रिंक की तो बात है.
मैं: देखिए, मैं फिलहाल अपने एक बॉयफ़्रेंड का इंतज़ार कर रही हूं और एक किताब पढ़ना चाहती हूं
लड़का: क्या तुम्हारा बॉयफेंड तुम्हें दोस्त भी नहीं बनाने देता?
...और तभी एक अजनबी औरत आकर कहती है, क्लारा? हाए! वो मुझे गले लगाकर मेरे कान में धीरे से पूछती है कि क्या मैं ठीक हूं। औरतें बेहतरीन होती हैं।
जब बचाने वाले से हो गई शादी
एक दूसरी लड़की ने भी एक ऐसी ही घटना शेयर की। इटली के फ्लोरेंस में किसी शख्स ने उनके साथ जबरन डांस करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया, "मुझे भी एक अनजान लड़की ने बचाया। वो मेरे पास आकर ऐसे चिल्लाई जैसे मेरी बेस्ट फेंड हो।"
ऐम्ना के ट्वीट के जवाब में जैमियल नाम के एक यूजर ने एक दिलचस्प वाकया सुनाया। उन्होंने लिखा, "एक बार ट्रेन में कोई लड़का एक महिला को तंग कर रहा था और वो अकेली थी। इसलिए मेरे भाई ने उसका पति होने की ऐक्टिंग की और वो दूसरा शख्स वहां से चला गया।" वो बताते हैं कि इस घटना के 10 साल हो चुके हैं और आज उनका भाई वाकई उस महिला का पति है। दोनों की शादी हो चुकी है।"
फ्रांस की सायरा का सुझाव है कि परेशान करने वाले को कुछ ऊल-जलूल सवाल पूछकर उलझाया जा सकते है। जैसे, "माफ करिएगा, अभी क्या टाइम हुआ है?" अमरीका के नैथन मूर का मानना है कि मर्दों के ऐसे रवैये के लिए समाज दोषी है जो उन्हें ऐसा बर्ताव करना सिखाता है।