{"_id":"58b3e2834f1c1beb7d830e30","slug":"reason-why-students-are-nervous-about-maths","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो इस वजह से गणित के सवाल हल करते हुए होने लगती है घबराहट","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
... तो इस वजह से गणित के सवाल हल करते हुए होने लगती है घबराहट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
क्या नक्शा बनाते समय और गणित के सवाल हल करते वक्त आप नर्वस हो जाते हैं? इसके लिए आप नहीं बल्कि आनुवांशिक गुण दोषी है, जो आपको नर्वस करने में अहम भूमिका निभाता है। एक अध्ययन में पता चला है कि नक्शा पढ़ने और बनाने या ज्यामिति समस्याओं को हल करने जैसे कई कार्य करते वक्त लोगों के चेहरे पर उदासीनता छा जाती है या वे चिंतित हो जाते हैं तो इसके पीछे उनका जीन जिम्मेदार है।
अध्ययन में पाया गया कि रोज की जिंदगी में स्थानिक कौशल महत्वपूर्ण है। यह नौसंचालन से फ्लैट पैक फर्नीचर तक और विज्ञान प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित पेशे में सफलता के लिए भी जरूरी है। लोगों में गणित की चिंता और नर्वसनेस आंशिक कौशल की कमी के कारण होती है।