फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें आखिर क्यों नंबर 13 से होती है लोगों को टेंशन

Thu, 16 Nov 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 16 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Know why People got tensed after hearing the Number 13
दुनिया में कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब लोगों के पास आज भी नहीं हैं। ऐसे ही कुछ सवालों में एक सवाल है 'नबंर 13' का खौफ। जी हां नबंर 13 का नाम सुनते ही देश ही नहीं विदेशों में भी लोग टेंशन में आ जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे का रहस्य क्या है। आइए जानते हैं। 


पढ़ें- ये 5 आदतें बढ़ाती हैं तनाव, जानें कैसे करें दूर​
Know why People got tensed after hearing the Number 13
मनोविज्ञान ने लोगों के इस 13 अंक के डर को ट्रिस्काइडेकाफोबिया या थर्टीन डिजिट फोबिया का नाम दिया है। खास बात ये है कि नबंर 13 के इस डर कि वजह से लोगों के भीतर आत्मविश्वास कम हो जाता है। विदेशों में तो इसका खौफ इतना है कि 13 तारीख को वहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। 
Know why People got tensed after hearing the Number 13
कई विद्वानों का कहना है कि 13 नंबर न्युमरोलॉजी के हिसाब से भी शुभ नहीं माना जाता है। उनका कहना है कि 12 नंबर पूर्णता का प्रतीक है और इसमें एक और नंबर जोड़ना यानि बुरे भाग्य का सकेंत होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई फाइव स्टार होटल्स में तो 13 वे नंबर का रूम ही नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why People got tensed after hearing the Number 13
माना जाता है कि एक बार जब जीजस अपने अनुयायियों के साथ भोजन कर रहे थे। उस वक्त उनको मिलाकर कुल 13 अनुयायी वहां मौजूद थे। इसके बाद उनको सूली पर चढ़ा दिया गया था। ब्रिटेन के एक मशहूर होटल में तो आज भी अगर 13 लोगो के खाने का आर्डर मिलता है तब भी 14 वीं चेयर सजाई जाती है और उस पर केस्पर नाम की बिल्ली की मूर्ती रखी जाती है। यानि 13 चेयर का रखा जाना शुभ नहीं माना जाता हैं।  
 
विज्ञापन
Know why People got tensed after hearing the Number 13
बच्चे 13 साल की उम्र में टीनेजर बनते है और ये जीवन की सबसे संवेदनशील अवस्था मानी जा सकती है। ये उम्र का सबसे नाजुक दौर माना जा सकता है इसलिए माता पिता बच्चों का इस उम्र में ज्यादा ध्यान रखते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed