फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   Know How Deep Breathing Can Help Calm Your Anger

जब ज्यादा गुस्सा आए तो गहरी सांस लें, जानिए आखिर क्यों

Wed, 19 Sep 2018 10:53 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Know How Deep Breathing Can Help Calm Your Anger

जब भी आपको गुस्सा आए तो गहरी सांस लें। जब आप गहरी सांस लेते हैं, तो मस्तिष्क में स्थित वेगस नर्व शरीर को संकेत देती है कि वह मांसपेशियों को ढीला छोड़े और शांत हो जाए। भावनाओं को सही दिशा देने में शारीरिक गतिविधियां काफी कारगर साबित होती हैं। खासतौर पर यदि आपके लिए गुस्से को काबू कर पाना मुश्किल हो रहा हो, तो जरूरी है कि आप किसी सकारात्मक और सृजनात्मक शारीरिक गतिविधि में जुट जाएं।

विज्ञापन


आप अपने गुस्से के उबाल को व्यायाम, जॉगिंग, वॉकिंग अथवा अपने खेल के जरिए काबू कर सकते हैं। जब गुस्सा आ रहा हो तो आपको खुद से बात करनी चाहिए। खुद से कहें कि बात इतनी बड़ी भी नहीं कि इस पर इतना गुस्सा हुआ जाए। गुस्से को स्वयं पर हावी होने का मौका देकर आप जीवन में काफी कुछ खो रहे हैं। अपना मान-सम्मान, अपने प्रियजन, दोस्त और काफी कुछ इस गुस्से की अग्नि में स्वाह कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुस्से में कही गई सही बात भी अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाती। अधिकतर लोग अपने क्रोध का दमन करते हैं, दहन नहीं। वे अपने गुस्से का सामना करने से बचना चाहते हैं। इससे क्रोध समाप्त नहीं होता, बल्कि यह अग्नि आपको भीतर ही भीतर जलाने लगती है। इससे आपकी सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता हैं। ऐसे में आप ध्यान का सहारा लें। ध्यान आपको मानसिक रूप से शांति प्रदान कर आपकी भावनाओं के प्रवाह को सृजनात्मक रूप देता है। रोजाना सुबह केवल बीस मिनट ध्यान करने से आपका सारा दिन अच्छा जाता है। गुस्से को दूर करने में संगीत भी काफी कारगर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed