फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   it can be dangerous for baby to use smartphone

आपका बच्चा स्मार्टफोन से खेलता है तो सावधान!

Sun, 16 Apr 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Sun, 16 Apr 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
it can be dangerous for baby to use smartphone
स्मार्टफोन

अगर आपका बच्चा स्मार्टफोन से खेलने का आदी है तो सतर्क हो जाइए। बच्चे की ये आदत उसकी नींद की दुश्मन है। वैज्ञानिकों के एक शोध में ये पता चला है कि जो बच्चे स्मार्टफोन या टैबलेट के साथ ज्यादा वक्त गुजारते हैं, उन्हें दूसरे बच्चों के मुकाबले कम नींद आती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गर्मियों के मौसम में इन 5 तरीकों से रखें खुद को कूल
विज्ञापन


अध्ययन में कहा गया है कि टच स्क्रीन के साथ बिताया गया हर घंटा बच्चे की नींद को 15 मिनट कम कर देता है। ये अलग बात है कि टच स्क्रीन के साथ खेलने वाले ये बच्चे मोटर स्किल्स के मामले में दूसरों बच्चों को मात देने का माद्दा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता को नहीं करना चाहिए अनदेखा

it can be dangerous for baby to use smartphone
स्मार्टफोन

विशेषज्ञों का कहना है कि शोध 'गुजारे गए समय' पर किया गया है, लेकिन माता-पिता को इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन पर दिन घरों में टच स्क्रींस की तादाद बढ़ रही है, लेकिन बचपन पर पड़ने वाले असर को लेकर समझ की कमी है।

ये भी पढ़ें- नंबर वन बनने के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें

लंदन यूनिवर्सिटी के इस शोध में तीन साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिताओं से सवाल पूछे गए थे। पूछा गया था कि उनका बच्चा कितनी देर स्मार्टफोन या टैबलेट से खेलता है और कब-कब कितनी देर सोता है। ब्रिटेन में हुए इस शोध में पता चला है 75 फीसद बच्चे रोजाना टच स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और इनमें से 51 फीसद तो सिर्फ छह से लेकर 11 महीने के हैं।

ऐसे बच्चे रात को कम दिन में ज्यादा सोते हैं

it can be dangerous for baby to use smartphone
स्मार्टफोन

शोध में पाया गया कि जो बच्चे टच स्क्रीन के साथ खेलते पाए गए वे रात में कम सोए और दिन में ज्यादा। शोध में ये बात सामने आई कि अगर बच्चों ने एक घंटे तक टच स्क्रीन का इस्तेमाल किया है तो उनकी नींद 15 मिनट तक कम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed