फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   hair fall indicates many health issues

बाल झड़ रहे हैं, कहीं आपको टेंशन तो नहीं?

Wed, 13 Apr 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 13 Apr 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
hair fall indicates many health issues
- फोटो : getty images
भारत में तनाव की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें खासकर युवाओं की संख्या ज्यादा है। कई लोग तनाव को गंभीरता से नहीं लेते। तनाव जरुरी नहीं है दुख या किसी गंभीर परेशानी के समय ही आए। काम की वजह से पड़ने वाला दबाव भी तनाव को न्यौता देता है। ऐसे कई सारी छोटी-छोटी समस्याएं हैं जो इशारा करती है कि आपको तनाव है। लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। जानिए वो कौन से लक्षण हैं जिसे आप नजरअंदाज करते आए हैं लेकिन वो तनाव हो सकता है।
विज्ञापन


शोध बताते हैं कि तनाव की वजह से कोर्टीसोल नाम का हार्मोन बनता है जो शरीर में बल्ड शूगर नहीं बनने देता है। इस वजह से कई तरह के बदलाव होते हैं जिससे वसा, कार्ब और प्रोटीन मेटाबोलाइज नहीं होता जिससे या तो वजन बढ़ता है या घटता है।
विज्ञापन


वैसे आपको कभी भी सिरदर्द ना हुआ हो लेकिन अचानक से सिरदर्द बढ़ जाए या काम के दबाव के चलते भयानक सिर दर्द होने लगे तो ये तनाव का लक्षण हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत ज्यादा पेट खराब रहना होना। सीने में जलन होना या फिर पेट में गैस बनना, ये भी तनाव के लक्षणों मे से एक है। 

तनाव से इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है जिससे अक्सर जुकाम बना रहता है। 

अक्सर मुंहासे हो जाते हो या लंबे समय तक बने रहते हो तो ये भी तनाव के लक्षणों में से एक है। किशोरावस्था में मुंहासे होना स्वाभाविक है लेकिन उसके बाद भी अचानक से मुंहासे होने लगे तो ये तनाव के लक्षण हैं जो कई सारी और बीमारियों को न्यौता दे सकते हैं।

बहुत ज्यादा तनाव से यादाश्त पर असर पड़ सकता है। साथ ही काम करने में परेशानी महसूस होती है क्योंकि एकाग्र होकर काम नहीं कर पाते हैं।

तेजी से बाल झड़ना भी तनाव के लक्षणोँ मे से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed