फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   foods to fight depression

तनाव बहुत सारी बीमारियों का कारण बनता है। बहुत जरुरी है कि तनाव से बचा जाए।

Sun, 06 Mar 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 06 Mar 2016 01:33 PM IST
सार

  • अगर प्राकृतिक चीजों की बात करें तो अखरोट में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।
  • फूलगोभी के अलावा पालक में भी ओमेगा 3 होता है।

     

विज्ञापन
foods to fight depression
- फोटो : getty images

विस्तार

तनाव बहुत सारी बीमारियों का कारण बनता है। बहुत जरुरी है कि तनाव से बचा जाए। इसके लिए जरुरी है कि कि खानपान पर ध्यान दिया जाए जिससे तनाव को दूर रखा जाए।
विज्ञापन


अलसी के बीजों में सबसे ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। कोलोस्ट्राल कम करने के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं है। अलसी का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं। दिन में कम से कम दो चम्मच अलसी के बीज अपने रोज के खाने में लें, फायदा होगा। 
विज्ञापन


जो मछली खाना पसंद करते हैं उन्हें सॉलमन मछली खाएं। सॉलमन मछली में सबसे ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। 

इसके अलावा मछली के तेल से भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। अब तो मार्केट में फिश ऑयल के लिए कई तरह के सप्लीमेंट आने लगे हैं। रोजाना एक गोली ले सकते हैं ओमेगा की कमी को पूरा करने के लिए अगर प्राकृतिक चीजों से  ये कमी पूरी ना हो रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर प्राकृतिक चीजों की बात करें तो अखरोट में काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। रोजाना मुठ्ठी भर अखरोट खाने से ये कमी पूरी हो सकती है। 

सोयाबीन में भी ओमेगा 3 मिलेगा। सोयामिल्क से बनी कोई भी चीज भी ये कमी पूरा कर सकती है। सोया में इसके अलावा आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम भी होता है। 

अंडे भी ओमेगा 3 के अच्छे स्त्रोत हैं। लेकिन अगर आपको कोलेस्ट्राल की समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह पर ही खाएं अंडे।

सब्जियों की बात करें तो फूलगोभी में काफी मात्रा में ओमेगा 3 मिलेगा आपको। सब्जियों में फूलगोभी के अलावा पालक में भी ओमेगा 3 होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed