फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Winter Care Tips For Kids how to protect kids from cold Tips in Hindi

Winter Parenting Tips: सर्दियों में बच्चों को बीमारियों से बचाना है? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

Wed, 12 Nov 2025 12:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Nov 2025 12:06 PM IST
सार

Winter Care Tips: सर्दियों में बच्चों की सेहत की जिम्मेदारी सिर्फ कपड़े पहनाने तक सीमित नहीं है। सही खानपान, पर्याप्त धूप, और साफ-सुथरा माहौल उनके अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। अगर आप अपने बच्चे को सर्दियों में फिट रखना चाहते हैं, तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें।

विज्ञापन
Winter Care Tips For Kids how to protect kids from cold Tips in Hindi
सर्दी में बच्चों का ख्याल कैसे रखें - फोटो : Adobe

विस्तार

Winter Parenting Tips: सर्दियां अपने साथ न सिर्फ ठंडक और रजाई का मज़ा लाती हैं, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती हैं खासकर छोटे बच्चों के लिए। ठंडी हवाएं, तापमान में उतार-चढ़ाव और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण बच्चों को खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द और निमोनिया जैसी समस्याएं जल्दी घेर लेती हैं। ऐसे में माता-पिता को अपने नन्हे-मुन्नों की देखभाल में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


सर्दियों में बच्चों की सेहत की जिम्मेदारी सिर्फ कपड़े पहनाने तक सीमित नहीं है। सही खानपान, पर्याप्त धूप, और साफ-सुथरा माहौल उनके अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। अगर आप अपने बच्चे को सर्दियों में फिट रखना चाहते हैं, तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें।
विज्ञापन



बच्चों को ज्यादा कपड़ों में लपेट देना

कई माता-पिता ठंड से बचाने के लिए बच्चों को जरूरत से ज्यादा कपड़े पहना देते हैं। इससे बच्चे का शरीर पसीना छोड़ता है और पसीना सूखने पर ठंड लग जाती है। सर्दी से बचाने के लिए बच्चों को लेयरिंग में कपड़े पहनाएं ताकि जरूरत के अनुसार एक लेयर कम या ज्यादा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के डर से बाहर खेलना बंद कर देना

ठंड में बच्चे को घर के अंदर रखने से उसकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। धूप से मिलने वाला विटामिन D शरीर को मजबूत बनाता है।दिन में थोड़ी देर बच्चों को धूप में जरूर खेलने दें, इससे फेफड़े और हड्डियां मजबूत होती हैं।

बार-बार न नहलाना या बिल्कुल न नहलाना

सर्दियों में कई माता-पिता बच्चों को ठंड के डर से हफ्तों तक नहीं नहलाते। इससे शरीर पर बैक्टीरिया और धूल जमा होकर स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ाता है। गुनगुने पानी से दो-तीन दिन में एक बार स्नान कराएं और बाद में तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं।

ठंड में फलों और तरल पदार्थों की कमी करना

सर्दियों में बच्चे अक्सर पानी और फलों से दूरी बना लेते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी और इम्यूनिटी में गिरावट आती है। बच्चों को सूप, हॉट मिल्क, सिट्रस फ्रूट (संतरा, मौसमी) और सूखे मेवे देना न भूलें।


कमरे में धूप या हवा का आना रोक देना

बंद कमरे में बैक्टीरिया और नमी जमा हो जाती है, जिससे सांस की समस्या बढ़ती है। रोजाना कुछ देर कमरे की खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा और धूप अंदर आ सके।


इसके अलावा सर्दियों में बच्चों के हाथ-पैर गर्म रखें लेकिन ओवर-कवर्ड नहीं। सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध में हल्दी डालकर दें। यदि बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है तो डॉक्टर से विटामिन सप्लीमेंट्स की सलाह लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed