{"_id":"591e56ed4f1c1bd529f24542","slug":"these-things-can-make-guy-nervous-about-dating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेटिंग के दौरान क्या आपको भी नर्वस करती हैं ये 5 बातें?","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
डेटिंग के दौरान क्या आपको भी नर्वस करती हैं ये 5 बातें?
Fri, 19 May 2017 09:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Fri, 19 May 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नर्वस पुरुष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी फर्स्ट डेट को लेकर ज्यादातर पुरुष काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसा करते वक्त उन्हें सिर्फ एक ही जुमला अक्सर याद रहता है कि 'फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन'। इस मौके पर पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। हालांकि ऐसा करते वक्त कई बातें उन्हें बहुत नर्वस भी कर देती हैं।
आइए जानते हैं कैसे आप अपनी पहली ही डेट में बिना नर्वस हुए अपनी गर्लफ्रेंड को अपना दीवाना बना सकते हैं।
2 of 5
नर्वस पुरुष
माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति पर आपका पहला इम्प्रेशन कैसा होगा वो आपके ड्रेसिंग स्टाइल पर निर्भर करता है। लड़को को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि अपनी फर्स्ट डेट के लिए साफ-सुथरे और सलीकेदार कपड़ो का ही चयन करें। इसके लिए आपको अपने कपड़ों को एक दिन पहले ही प्रेस कर लेना चाहिए। बिना प्रेस की हुई पसीने की बदबू वाली शर्ट आपकी डेट खराब कर सकती है।
3 of 5
नर्वस पुरुष
लंबे समय से आपको जिस दिन का इंतजार था आखिर वो आ ही गया। आप अपनी डेट को इम्प्रेस करने के लिए अपनी जेब से बाहर जाकर किसी महंगे रेस्टोरेंट का चुनाव करने वाले हैं तो जरा रुक जाइए। हर इंसान का अपना एक बजट होता है और वो उसी के मुताबिक खर्च करने की क्षमता भी रखता है। बेहतर होगा कि आप अपने बजट के हिसाब से ही अपनी डेट की जगह का चुनाव करें क्योंकि किसी को इम्प्रेस करने के लिए आप ऐसा रोज-रोज नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नर्वस पुरुष
जब तक आपको अपने पार्टनर की पसंद- नापसंद के बारे में सबकुछ न पता हो,तब तक कुछ भी कहने सुनने से पहले एक बार अवश्य सोच लें। कहीं ऐसा ना हो आपकी कोई बात उन्हें या आपको असहज फील करवाए। कई लोग अपनी पहली ही डेट पर डर्टी जोक सुनाने लगते हैं। हालांकि कई बार ये बात आपकी गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं आती है। जिसके बाद वो आपके जोक पर हंसने की बजाय ऐसा एक्सप्रेशन देगी कि आपको फील हो जाएगा कि आपने यह जोक सुनाकर शायद कोई गलती की है और आप नर्वस हो जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
नर्वस पुरुष
कल तक आपको अपने बालों का स्टाइल बेहद पंसद था। लेकिन आज जब आपको अपनी ड्रीम गर्ल से मिलने जाना है तो आपको फील हो रहा है कि आपके बाल रोज की तरह सेट नहीं हैं। जिसकी वजह से आप नर्वस फील कर सकते हैं। बेहतर होगा अगर आप अपने बालों को रोजाना की तरह ही बनाए रखें। अपनी पहली डेट के लिए किसी नए तरीके के हेयर स्टाइल को बिल्कुल ना अपनाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।