{"_id":"d0149e77a62f1bc78b42721be069fd67","slug":"relationships-cause-weight-gain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, कैसे पार्टनर की संगत बढ़ा रही है मोटापा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जानें, कैसे पार्टनर की संगत बढ़ा रही है मोटापा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 07:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार में रहना एक खूबसूरत अहसास है लेकिन अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आप के लिए ये बुरी खबर हो सकती है।
विज्ञापन
जी हां, फीमेलफर्स्ट ऑनलाइन की ओर से करवाए गए एक सर्वे में पाया गया कि वजन बढ़ने की मुख्य वजह रिलेशनशिप है।
सर्वे में शामिल लोगों ने बताया कि रिलेशनशिप के दौरान न केवल उनके वजन में वृद्धि हुई बल्कि उनके पार्टनर के वजन में भी वृद्धि हुई है।
न्यूट्रिशन और वेट मैनेजमेंट विशेषज्ञ कैमरून के अनुसार इस स्थिति को 'Passion Pounds' कहते हैं जिसके तहत अगर आप किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बना लेते हैं तो आपको मानसिक संतुष्टि मिलती है।
ऐसे में जाहिर है कि आप ज्यादा खाएंगे और आपका वजन बढेगा। सर्वे में यह भी पाया गया कि वजन न केवल महिलाओं का बढ़ा बल्कि पुरुषों का भी बढ़ा।
कैमरून ने आगे बताया कि रिलेशनशिप में ऐसा होता है लेकिन खोज के जो नतीजे निकले उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।