फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Relationship Tips For Men To Understand And Handle Girl Mood Swings

Tips For Men: औरतों को समझना इतना भी मुश्किल नहीं, इन 10 तरीकों से सीखें महिला को संभालना

Tue, 19 Aug 2025 11:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:10 AM IST
सार

Relationship Tips: अगर आप किसी महिला के साथ रिश्ते में हैं, चाहे वह आपकी पत्नी हो, बहन हो, दोस्त हो या प्रेमिका हो तो इन 10 बातों को समझकर आप उसके सबसे करीबी और भरोसेमंद व्यक्ति बन सकते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips For Men To Understand And Handle Girl Mood Swings
महिलाओं को समझने के 10 तरीके - फोटो : Adobe

विस्तार

How To Handle Women: अक्सर लोग कहते हैं कि महिलाओं को समझना मुश्किल है। कहा जाता है कि वो जो कहती हैं और  महसूस नहीं करतीं और  जो महसूस करती हैं वो जाहिर नहीं करती। ऐसे में पुरुष किसी महिला को कैसे समझें? अगर आप महिलाओं को समझना चाहते हैं तो उन्हें सही तरीके से महसूस करना सीख जाएं तो यह बिल्कुल आसान हो सकता है। हर महिला चाहती है कि कोई उसे सिर्फ सुने नहीं, समझे भी। अगर आप किसी महिला के साथ रिश्ते में हैं, चाहे वह आपकी पत्नी हो, बहन हो, दोस्त हो या प्रेमिका हो तो इन 10 बातों को समझकर आप उसके सबसे करीबी और भरोसेमंद व्यक्ति बन सकते हैं।

विज्ञापन


जब वो चुप हों

अक्सर ऐसा होता है कि अचानक आपकी पत्नी,  पार्टनर या मां चुप्पी साध लेती हैं। दिन की शुरुआत जिनकी बातों और आवाज से होती है, अगर व शांत हो जाएं तो उनकी चुप्पी को हल्के में न लें। महिलाएं तब चुप हो जाती हैं जब वो बहुत कुछ सोच रही होती हैं या टूट रही होती हैं। ऐसे में सलाह देने से ज्यादा जरूरी है, उन्हें सुनना। बस उनके पास बैठिए और पूछिए "क्या हुआ?" और उन्हें अपना मन खोलने दीजिए।
विज्ञापन



जब वो रोए

हर आंसू का कोई न कोई कारण होता है। जब वह रो रही हो तो उसे ज्ञान न दें, बस चुपचाप उसका हाथ पकड़िए, कंधा दीजिए और अपने होने का अहसास कराइए। यही सच्चा जुड़ाव है। ऐसी स्थिति में एक महिला को सलाह नहीं, सहारा चाहिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जो वो गुस्से में हों

अगर कोई लड़की गुस्से में है तो उस वक्त बहस करने से बात बिगड़ सकती है। यहां आपका दायित्व है कि आप धैर्य रखें। उन्हें थोड़ा वक्त दीजिए और जब माहौल शांत हो, तब प्यार से बात करें। यही समझदारी है।


जब वो खुद को कम समझे

कभी-कभी महिलाएं खुद को दूसरों से कम समझने लगती हैं। कई बार परिवार, काॅलेज, दफ्तर या समाज में उन्हें ऐसा महसूस कराया जाता है कि वह बेहतर नहीं हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें उनकी वैल्यू बताएं। उन्हें याद दिलाना जरूरी है कि वो खास हैं, जरूरी हैं और उनके बिना सब अधूरा है।


जब वो खुश हो

महिलाओं के अलग-अलग मूड पर अलग रिएक्शन जरूरी है। अगर वो खुश हैं तो उसकी खुशी में शामिल हो जाइए। उनकी मुस्कान को नजरअंदाज न करें। छोटी-छोटी बातों में एक्साइटेड होना उनकी खूबी होती है। साथ में खुश होना ही रिश्तों को मजबूत बनाता है।


वो असमंजस में हो

वो जब उलझन में हो या किसी बात पर कंफ्यूज हो तो उन्हें राह मत दिखाओ, बल्कि साथ चलो। इसका मतलब है कि उन्हें ये मत बताइए कि उन्हें ‘करना क्या है’। बल्कि उनके साथ बैठिए, समझिए और मिलकर हल ढूंढिए। वो सिर्फ सलाह नहीं, साथ चाहती है।


बार-बार सवाल करें 

महिलाएं जब सवाल करती हैं तो जरूरी नहीं कि वो आप पर शक कर रही हैं। वो बस भरोसा ढूंढ़ रही होती हैं, ये आपका टेस्ट नहीं, उनका डर होता है। इसलिए उनके सवालों से चिढ़े मत, बल्कि धैर्य रखें।


वो तैयार होकर आए

जब लड़की तैयार होकर आए तो उसकी तारीफ करना न भूलें। "तुम बहुत अच्छी लग रही हो”, ये शब्द उनका पूरा दिन बना सकते हैं। हर महिला तारीफ पसंद करती है, खासकर अपने खास इंसान से।



जब वो थकी हो

कई बार महिलाएं जब थक जाती हैं तो पुरुष उनकी थकान को समझने की बजाएं उनसे सवाल करते हैं। जैसे "इतना क्यों थक गई?" इस तरह के सवाल पूछने से अच्छा है, चुपचाप उसका काम बांट लीजिए। उनकी थकान को कम करने के लिए मदद करें।


जब वो कुछ निजी शेयर करे

महिलाएं जब भी कोई बात आपसे शेयर करती हैं तो समझें कि उनकी तरफ से ये भरोसे का इशारा होता है। इसे हल्के में लेना या मजाक बनाना उनका दिल तोड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed