फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   new zealand lawmaker julieannegenter ride cycle to hospital to give birth to a baby

बच्चे को जन्म देने के लिए साइकिल पर अस्पताल पहुंच गई गर्भवती मंत्री, इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट

Mon, 20 Aug 2018 04:20 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 20 Aug 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
new zealand lawmaker julieannegenter ride cycle to hospital to give birth to a baby
जूली जेन्टर

अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए न्यूजीलैंड की महिला मंत्री खुद साइकिल चला कर अस्पताल पहुंचीं। ग्रीन पार्टी की जूली जेन्टर 42 सप्ताह यानी 9 महीने के गर्भ से हैं। उनका कहना है कि उन्होंने साइकिल पर जाने का फ़ैसला किया क्योंकि, "कार में लोगों के लिए अधिक जगह नहीं थी। "उन्होंने अपने पति के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, "रविवार की खूबसूरत सुबह। "इसी साल जून में प्रधानमंत्री जैसिन्दा आर्डर्न विश्व की दूसरी ऐसी महिला बनीं थीं जिन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने और जूली जेन्टर ने अपने बच्चे के जन्म के लिए ऑकलैंड सिटी सरकारी अस्पताल को चुना।38 साल की जेन्टर देश की उप यातायात मंत्री हैं और साइकिलिंग के प्रति अपने प्रेम के लिए भी जानी जाती हैं।

विज्ञापन


जूली जेन्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हमें शुभकामनाएं दीजिए। मैं और मेरे पति ने साइकिल को चुना क्योंकि कार में सभी के लिए जगह नहीं थी। लकिन इस कारण मैं अच्छे मूड में रही।"उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक साइकिल पर उनकी सवारी ढलान से उतरने जैसी रही। वो कहती हैं, "शायद मुझे बीते हफ्तों में और साइकिल चलानी चाहिए थी ताकि बच्चा पैदा होने में आसानी हो।"अमरीका में पैदा हुई जेन्टर ने अपनी गर्भवती होने की घोषणा भी इंस्टाग्राम पर ही की थी। उन्होंने लिखा था, "हमें अपनी साइकिल पर और एक सीट लगवाने की जरूरत है"।

विज्ञापन

जूली जेन्टर अपने बच्चे के लिए तीन महीने की मैटर्निटी लीव लेने वाली हैं। जेन्टर अब उन महिला नेताओं में शामिल हो गई हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली हैं। न्यूजीलैंड में 1970 में पहली बार एक महिला सांसद ने अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म दिया था। 1983 में एक और महिला नेता काम के दौरान बच्चे को दूध पिलाने के लिए सुर्खियों में आई थीं। ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में अपने नियमों में बदलाव कर महिला नेताओं को हाऊस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स में अपने काम के दौरान बच्चे को दूध पिलाने की इजाजत दी थी। हाल के सालों में यूरोपीय यूनियन में इटली और स्वीडन की महिला सदस्य अपने बच्चे को गोद में लिए मतदान करने के लिए सुर्खियों में आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed