फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने रिलेशनशिप से जुड़ी ये 4 बातें कभी न करें किसी से शेयर, कहीं बन न जाए आपका मजाक

Mon, 23 Apr 2018 09:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Apr 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
never share these things about your relationship to anyone
happy couple
रिश्ते कच्चे धागे के समान होते हैं, और जब रिश्ता मोहब्बत का हो तो उसे कुछ ज्यादा ही संभालना पड़ता है। अक्सर जब कभी आप दोनों के बीच किसी चीज को लेकर नोक झोक हो जाती है तो आप अपने दोस्त या किसी से भी इस बारे में चर्चा करते हैं। हो सकता है उस समय आपकी टेंशन कम हो जाए। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई समाधान मिल जाएं, लेकिन जरूरी नहीं हमेशा ऐसा हो। साथ ही इसके कई नुकसान भी होते हैं। जैसे आपको अपने पार्टनर के आत्मसम्मान की रक्षा करनी होती है। आपको अपने रिलेशनशिप से जुड़ी हर बात किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए। आज हम आपको बताएंगे अपने रिलेशनशिप की किन बातों को दूसरों से शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे बातें कौन सी हैं।
never share these things about your relationship to anyone
sad couple
पार्टनर की पर्सनल बातें 
आपके पार्टनर ने बहुत विश्वास के साथ आपको अपनी पर्सनल बातें बताई है। कभी भी गुस्से में ही किसी से भी अपने पार्टनर की पर्सनल बातों को न खोलें। आपका पार्टनर आपसे अपना हर सुख दुख बांटता है। आप दोनों में भले ही कितनी परेशानियां क्यों न हो लेकिन आपको उनका विश्वाश कायम रखना है। अगर आप कभी नाराज होकर ही उनकी बात किसी से शेयर करेंगी तो जब कभी उन्हें मालूम होगा तो उनका आपसे भरोसा टूट जाएगा।
never share these things about your relationship to anyone
sad couple
अपने लड़ाई-झगड़ों से जुड़ी बातें
हर रिलेशनशिप में नोक-झोक तो होती ही है। जहां दो बरतन होते है वो तो बजते ही हैं। ऐसा न हो कि जब कभी आपस में झगड़ा हो तो इमोशनल होकर आप अपने झगड़ों के बारे में अपने दोस्तों को बताएं। इसके बजाय आप दोनों के बीच आई दूरी को कम करने के प्रयास करें। क्योंकि आप तो इन झगड़ों को भूल जाएंगे, लेकिन आपके दोस्त इसे हमेशा याद रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
never share these things about your relationship to anyone
couple
पार्टनर के पिछले रिलेशनशिप के बारे में
कभी भी तनाव में या गुस्से में अपने पार्टनर के पिछले रिलेशनशिप से जुड़ी बाते अपने दोस्तों से कभी शेयर न करें। आपका ऐसा करना आपके पार्टनर को बुरा महसूस करा सकता है। इसके अलावा आपके दोस्तों की नजरों में आपके पार्टनर की इमेज नेगेटिव बनेगी। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।
विज्ञापन
never share these things about your relationship to anyone
आर्थिक समस्याओं से जुड़ी बातें
अगर आपका पार्टनर आर्थिक समस्याओं से गुजर रहा है और इस परेशानी में आप उनकी मदद कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि यह बात आप किसी से भी नहीं बताएंगी। आपका ऐसा करना न ही आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा। इसके साथ ही आपके रिलेशनशिप के प्रति आपके दोस्तों का नजरिया बदल जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed