फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   How to Deal With an Ex at Work

7 टिप्स, जब एक्स पार्टनर के साथ करना पड़े काम

Tue, 24 Sep 2013 05:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
How to Deal With an Ex at Work

कई बार आपके सामने ऐसी स्थिति आ जाती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। खासतौर पर ऐसा तब होता है जब आप प्यार में पड़ चुके होते हैं।

विज्ञापन


मान लीजिए आपका कोई एक्स पार्टनर है और वो आपके ऑफिस में अचानक ज्वाइन कर लें तो आप कैसे व्यवहार करेंगे।

घबराइए नहीं, कभी आप ऐसी स्थिति में फंसे तो सामान्य रहें। आइए जानें ऑफिस में आप अपने एक्स के साथ कैसे पेश आएं।

1. अन्य सहभागियों की तरह पेश आएं

यदि आपका एक्स आपके ऑफिस में ही काम करने लगे तो आप उनके साथ सामान्य व्यवहार करें। हालांकि ऐसा करना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा लेकिन आप चाहें तो कुछ भी संभव हैं।

विज्ञापन


2. निजी बातें ना करें
आप बेशक अपने एक्स पार्टनर के साथ काम कर रहे हैं लेकिन आप ऑफिस की मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए किसी भी तरह की निजी बातें ना करें, इससे आपको एक्स पार्टनर के साथ काम करने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। अतीत की यादों को एक-दूसरे के सामने ना आने दें। ना ही आप पुरानी बातें दोबारा याद करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.स्पेशल महसूस ना करवाएं
आपके एक्स पार्टनर को कभी भी से महसूस नहीं होना चाहिए कि आप उनको स्पेशल महसूस करवा रहे हैं या फिर जरूरत से ज्यादा आप उन्हें तव्वजो दे रहे हैं। संभव हो तो अपने एक्स से उतनी ही बातचीत करें जितनी जरूरी है। आप अपने काम पर और कॅरियर पर ज्यादा फोकस कीजिए।

4.विकल्पों पर गौर करते रहें
जरूरी नहीं कि आपको अपने एक्स पार्टनर से ही सारे काम करवाने है या फिर आपको उनके पास काम के लिए जाना जरूरी ही हैं। आप चाहे तो पार्टनर के संपर्क में आने के बजाय इसके लिए दूसरे विकल्प तलाश सकते हैं।

5.सभी को निजी रिश्तों के बारे में न बताएँ
अपने निजी रिश्ते के बारे में ऑफिस के कुलीग्स को बताने की गलती कभी ना करें। अगर ऐसा होता है तो आप मजाक का पात्र या फिर गॉसिपिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं।


6. अपने खास दोस्त से परेशानी शेयर करें
अगर आपको अपने एक्स पार्टनर के होने से किसी भी तरह की कोई तकलीफ होती है या फिर आप तनाव में हैं तो ऑफिस में जो आपके सबसे करीब है, आप उससे अपने एक्स पार्टनर वाली बात शेयर कर सकते हैं।

7. हरदम रहें सहज
आप ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ बैठे हैं और अचानक एक्स पार्टनर आपके ग्रुप में शामिल हो जाता है तो आप असहज ना हो बल्कि सहज रहे और ऐसे व्यवहार करें कि आपको अपने एक्स पार्टनर के आने का कोई फर्क नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed