फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Dating Myths To Ignore

डेटिंग के दौरान याद रखें ये 5 मिथ

Tue, 24 Sep 2013 05:39 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
Dating Myths To Ignore

आपने ये तो बहुत पढ़ा और सुना होगा कि डेट के दौरान ऐसा नहीं करना चाहिए, वैसा नहीं करना चाहिए। लेकिन यदि आप डेट के दौरान इन मिथ्स को नजरअंदाज करेंगे तो निश्चित तौर पर आप अपनी डेट को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन


1 एक्स के बारे में बात ना करें- लोग कहते हैं कि पहली डेट पर एक्स के बारे में बात नहीं करनी चाहिए, इससे आपका पार्टनर नाराज हो सकता है।
विज्ञापन


लेकिन डेट पर एक्स के बारे में बात करने में बुराई नहीं है। यदि आप अपने पहले के एक्सपीरिएंस अपने पार्टनर से शेयर करेंगे तो उन्हें आपको समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आपकी पसंद-नापसंद के बारे में आपका पार्टनर जानेगा। ऐसा संभव है कि आपके पार्टनर का भी कोई एक्स रहा हो। यदि आप खुलकर बात करेंगे तो आपका पार्टनर भी अपने एक्स के बारे में आपके खुलकर बात कर पाएगा। इससे आप दोनों ना सिर्फ अच्छा समय बिता पाएंगे बल्कि इमोशनली एक-दूसरे को करीब महसूस करेंगे।

अटेंशन पाने के लिए कहीं आप कुछ गलत तो नहीं कर रहें? पढ़ने के लिए क्लिक करें

2 धीरे-धीरे आगे बढ़े- आपके दोस्त अक्सर आपको सलाह देते नजर आ जाएंगे कि आप पहली डेट पर बहुत जल्दी आगे ना बढ़े।

लेकिन ये सिर्फ एक मिथ है। आप डेट पर जितना नॉर्मल व्यवहार करेंगे, उतना आपके लिए अच्छा होगा। अगर आप अपने पार्टनर को समझना चाहते हैं और अपनी अच्छी इमेज पार्टनर के सामने रखना चाहते हैं तो जैसे आप हैं वैसा ही बिहेव करें।


ये ध्यान रखें कि रिलेशनशिप रूल्स और रेगुलेशन से नहीं बनते बल्कि आपकी ओरिजनल इमेज से बनते हैं।

3 इंतजार करवाओ- अक्सर महिलाएं अपना इंप्रेशन जमाने के लिए पार्टनर को इंतजार करवाती हैं। वे सोचती हैं कि इससे उनकी वैल्यू बढ़ेगी। लेकिन पुरूष इस बात को नहीं मानते।

यदि आप एक घंटे तक अपने पार्टनर को इंतजार करवाने की सोच रहे हैं तो ये इरादा छोड़ दें। लेकिन आपको सचमुच आने में देर हो रही है तो आप अपने पार्टनर को ना आने का मैसेज दे दें। इससे आपकी बिना कुछ किए इमेज आपके पार्टनर के सामने अच्छी बन जाएगी।

अगर आपको अपने एक्स पार्टनर के साथ काम करना पड़े, तो जानें क्या करें

4 बैठने के स्टाइल पर दें ध्यान- ब्वॉयज को डेट पर जाने से पहले सलाह दी जाती है कि वे क्रॉस लेग्स बैठे। इससे पार्टनर पर अच्छा इंप्रेशन जमेगा। लेकिन ये सब सिर्फ मिथ है। आप जैसा बैठने में सहज हैं, वैसे ही बैठे।

5 पहले कॉल मत करो- लड़कियों को डेट जाने से पहले सलाह दी जाती है कि वे पहले फोन ना करें और तुरंत फोन का जवाब ना दें। आप ऐसा ना करें। इससे संभवतः आपका एटीट्यूट झलकेगा जो कि आपकी नेगेटिव इमेज बना सकता है।

अगर आप फ्लर्ट करने की सोच रहे हैं तो इन रूल्स को ना भूलें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed