फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Bragging top reason to unfriend someone on FB

फेसबुक पर मत मारिए डींग, दोस्त कर देंगे अनफ्रेंड

Fri, 27 Sep 2013 07:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Sep 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
Bragging top reason to unfriend someone on FB

आपने देखा होगा कि अचानक ही आपका फ्रेंड आपको अपनी फेसबुक लिस्ट से अनफ्रेंड कर देता है। अचानक ही आप उस लिस्ट से ब्लॉक कर दिए जाते हो, लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसा बिना वजह नहीं होता।

विज्ञापन


जी हां, हाल ही में एक सर्वें करवाया गया जिसमें कई ऐसे कारणों का पता लगाया गया कि आखिर लोग क्यों अपनी फेसबुक फ्रेंडलिस्ट से लोगों को अनफ्रेंड कर देते हैं।
विज्ञापन


सर्वें के मुताबिक, बहुत ज्यादा डींगे मारने, बार-बार स्टेटस अपडेट करना या फिर लव पोस्ट लगातार डालना फेसबुक कॉन्टेक्ट से अनफ्रेंड करने का बहुत आम कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीग्राफ रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्वें में फेसबुक के 820 लोगों को शामिल किया गया जिसमें से 68 फीसदी लोगों ने अनफ्रेंड करने का कारण ऊपर दिए गए कारण ही बताए।

लगभग 61 फीसदी लोगों ने माना कि वे अपने उन फ्रेंड्स से तंग आकर उन्हें अनफ्रेंड करते हैं तो अपने रोमांस के बारे में उल्टी-सीधी लव टाइप की बातें फेसबुक पर अपलोड करते हैं।

अनफ्रेंड करने का एक और कॉमन कारण है, बहुत ज्यादा इधर-उधर के अपडेट करना या बिना किसी कारण से खूब फोटो शेयर करना। सर्वें में भाग लेने वाले तकरीबन चौथाई फीसदी लोगों का कहना है कि जो लोग बहुत ज्यादा निजी पोस्ट फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर करते हैं, ऐसे लोगों को वो डिलीट कर देते हैं।

ये सर्वें प्रमोशनलकोड्स डॉट ओआजी डॉट यूके द्वारा करवाए गए इस सर्वें में 11 फीसदी लोग इसीलिए अपने फ्रेंड्स को अनफ्रेंड कर देते हैं क्योंकि वे अपने दोस्तों की छुट्टियों से जलते हैं।

फेसबुक पर स्लैंग या अभद्र भाषा उपयोग करने वालों को भी अकसर अनफ्रेंड कर दिया जाता है। आधे से ज्यादा लोगों का कहना है कि वे इसीलिए अपने फ्रेंड्स को अनफ्रेंड कर देते हैं क्योंकि वो वास्तविक दुनिया से अलग और अनभिज्ञ होते हैं।

15 फीसदी लोगों का कहना है कि वे ऐसे लोगों को अनफ्रेंड कर देते हैं जो बिना वजह और लोगों को जिनको वो जानते भी नहीं है, उन्हें अपनी फ्रेंड लिस्ट में एड करते रहते हैं।


यदि आप भी अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने दोस्तों के बीच फेवरेट बने रहना चाहते हैं तो आपको कुछ भी पोस्ट करते हुए इस बात का ख्याल रखना जरूरी होगा कि क्या वो आपके फ्रेंड को पसंद आएगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed