फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर से हो कितना भी प्यार पर कभी न करें इन 5 चीजों से समझौता, जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

Sun, 22 Apr 2018 10:06 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
5 Things a woman should never sacrifice for a relationship
Couple
हर किसी को रिलेशनिप में कई समझौते करने पड़ते हैं और ये समझौते दोनों ओर से होते हैं। किसी को कुछ कॉम्प्रोमाइज करना होता है तो किसी को कुछ। एक रिलेशनशिप को ठीक से रखने के लिए दोनों लोगों को आपसी समझ से एडजस्ट करना होता है, लेकिन ये समझौते कभी भी एकतरफा बिल्कुल नहीं होने चाहिए।


प्यार में समझौते करना अच्छी बात है, लेकिन एक हद तक। बहुत बार ऐसा होता है कि लड़कियां उस समय प्यार को पाने के लिए इमोशनल होकर कुछ ऐसे फैसले ले लेती हैं जिन पर उन्हें बाद में अफसोस होता है। इसके लिए आपको खुद एक लाइन ड्रॉ करनी होगी। इस हद से बाहर जाकर आप कभी कोई समझौता न करें।
5 Things a woman should never sacrifice for a relationship
couple
अपने सपनों के साथ कभी न करें समझौता

अगर आपने अपनी लाइफ को लेकर कुछ ड्रीम्स देखें हैं और आपका आपका पार्टनर आपको आपके सपने के लिए समझौता करने की बात कहे तो इमोशन्स में बहकर कभी अपने सपनों की कुर्बानी न दें। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपका सपना सच ही होगा, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप उसके लिए कोशिश करना भी नहीं समझेंगी।
5 Things a woman should never sacrifice for a relationship
Couple - फोटो : Instagram
दोस्तों को लेकर समझौता करना

हर किसी की जिंदगी में कुछ खास दोस्त होते हैं जिनसे वह खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हां आप अपने पार्टनक ते बिना नहीं रह सकती, लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं कि आप अपने पार्टनर के बदले दोस्तों की कुर्बानी दें। पार्टनर के अलावा दोस्तों की भी जरूरत होती है इसलिए प्यार के साथ-साथ दोस्तों का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Things a woman should never sacrifice for a relationship
couple
जॉब की कुर्बानी

अगर आपका पार्टनर आपको आपकी जॉब छोड़ने के लिए कहे और आप अपने करियर से खुश हैं तो किसी भी हाल में अपनी नौकरी छोड़ने की गलती न करें। अगर वह किसी तरह का कोई दबाव बनाए तो उसे इसके फायदे गिनाएं। क्योंकि भले ही आप उस समय इमोशनल होकर अपने रिश्ते को बचाने के लिए यह फैसला ले लेंगी, लेकिन बाद में आपको इन चीजों का पछतावा हो सकता है।
विज्ञापन
5 Things a woman should never sacrifice for a relationship
couple
हर बात पर अपनी भी राय रखें 

भले ही आप अपने पार्टनर के प्यार में पागल हो लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप किसी बात पर अपनी राय ही न रखें या आप अपने लिए आवाज उठाना ही भूल जाएं। किसी भी रिश्ते में दोनों लोगों की राय मायने रखती है। कभी भी ऐसी आदत न डाले की आपकी आवाज हमेशा दबी रह जाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed