फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   2013 valentine week 10th feb teddy day

'टेडी डे' स्पेशलः रिश्तों में नजदीकियां लाता है टेडी बियर

Tue, 24 Sep 2013 05:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
2013 valentine week 10th feb teddy day

टेडी बियर रिश्तों में सॉफ्टनेस और क्यूटनेस लेकर आता है। ऐसे में रिश्तों में मिठास लाने के लिए आप 10 फरवरी को 'टेडी डे' सेलिब्रेट कर सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, लड़कियों को टेडी बियर खूब भाता है। ऐसे में वैंलेंटाइन वीक के 'टेडी डे' पर आप अपनी स्वीटहार्ट को प्यारा सा टेडी गिफ्ट कीजिए। अगर आप चाहे तो अपनी फीलिंग्स बयां करने के लिए कुछ इस तरह के टेडी भी अपनी पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन


कपल टेडी बियर्स
यदि आप अपने रिलेशन को लेकर सीरियस हैं और अपनी बात को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस बार 'टेडी डे' पर आप अपने पार्टनर को कपल टेडी गिफ्ट करें। इससे आपका पार्टनर आसानी से आपकी फीलिंग्स समझ जाएगा और आपको अपने दिल की बात बताने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलार्म टेडी बियर
आप अगर अपने दिल की बात बोलने में झिझक रहे हैं तो इस बार अपने पार्टनर को अलार्म टेडी बियर गिफ्ट करें। ये ऐसा टेडी बियर है तो हाथ में पकड़ते ही 'आई लव यू' बोलने लगता है और ये तब तक बोलता रहता है जब तक आप उसे छोड़ नहीं देते या फिर उसका स्विच ऑफ नहीं कर देते। आप भी जब अपने पार्टनर के हाथ में टेडी बियर पकड़ाए तो उसे ऑन कर दें, आपके दिल की बात आपका टेडी बोलेगा।

हाइट टेडी बनवाएं
यदि आप बेहद रोमांटिक तरीके से 'टेडी डे' सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर को उसकी हाइट के बराबर टेडी दे सकते हैं। आप इस टेडी को उनके घर कुरियर करवाएं और उसके साथ प्यारा सा मैसेज भेजें। जैसे, 'आप अपने आपको उन्हें टेडी के रूप में सौंप रहे हैं, जब भी आपका पार्टनर आपको याद करेगा तो आप उस टेडी से बात करें।' इस तरह के मैसेज आप अपने पार्टनर को भेजें। इससे आपका पार्टनर इंप्रेस होगा।

अपनी पसंद का टेडी बनवाएं
आप चाहे तो रेडीमेट टेडी बियर ना खरीद कर अपनी पसंद से एक प्यारा सा, खूबसूरत टेडी बनवा सकते हैं। आप चाहे तो उस टेडी को अपने मनपसंद डिजाइन और कलर का बनवा सकते हैं। उसकी हाइट अपने हिसाब से बनवा सकते हैं और उसमें अपने हिसाब से रिकॉडेड अलार्म लगवा सकते हैं।

टेडी बियर केक
यदि आप चाहते हैं कि आप अपने पार्टनर को टेडी बियर से कुछ अलग दें तो इस बार आप एक अच्छा सा चॉकलेट केक ऑडर करें जिसे टेडी बियर की शेप में बनवाएं। उस केक पर चारों तरफ 'आई लव यू' जैसे मैसेज लिखवाएं। इससे आपका पार्टनर आपसे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाएगा।

डुअल हार्ट शेप टेडी
आप चाहे तो हार्ट शेप टेडी बियर भी ले सकते हैं। आजकल मार्केट में बहुत सुंदर-सुंदर हार्ट शेप में टेडी बियर मौजूद हैं। जिन पर बहुत रोमांटिक मैसेज भी लिखें होते हैं। इतना ही नहीं, आप चाहे तो डुअल हार्ट शेप के टेडी भी ले सकते हैं जिसमें दो दिल आपस में मर्ज होते हैं। आप इससे अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग्स बता पाएंगे कि आप दोनों का दिल एक-दूसरे के पास है। 

लवबर्ड डिजाइनर टेडी
आजकल लवबर्ड्स के साथ खूब डिजाइनर टेडी भी मार्केट में आते हैं जो कि देखने में काफी अट्रैक्टिव होते हैं। इस तरह के टेडी बियर देकर आप अपनी खूबसूरत यादों को अपने पार्टनर को दे सकते हैं। यानी आप अपने आपको टेडी के सिंबल के रूप में अपने पार्टनर को दे सकते हैं। दरअसल, आजकल डिजाइनर टेडी बियर लव एक्प्रेस करने का बेहतर तरीका माना जाता है।


टवॉय, कार्ड और फोटो स्टाइल टेडी बियर
आप चाहे तो अपने पार्टनर को टवॉय या कार्ड के स्टाइल में बना टेडी बियर दे सकते हैं। आजकल टवॉय शेप में कई तरह के टेडी मार्केट में मौजूद हैं। साथ ही ऐसे टेडी भी आते हैं जिन पर कार्ड लगा हुआ है। कुछ टेडी ऐसे भी मौजूद हैं जिन पर आप अपनी और अपने पार्टनर की फोटो लगाकर पार्टनर को इंप्रेस कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान* टेडी बियर खरीदते समय आप अपने पार्टनर की मन की भावनाओं को ध्यान रखें।
* इतना ही नहीं, आप ऐसा टेडी लें जो कि बहुत सॉफ्ट हो ना कि हार्ड।
* आप बेहद कलर्ड टेडी ना लेकर हल्के पिंक कलर या प्यार के प्रतीक रेड कलर का टेडी लें।
* टेडी ऐसा होना चाहिए जो कि वॉशेबल हो और डस्ट वाला ना हो।
* टेडी बियर हार्ट शेप में होगा तो और भी अच्छा होगा।

दरअसल, महिलाओं को टेडी बियर अपने बेडरूम में रखने, टेडी से बात करने में बहुत मजा आता है। लेकिन इसके साथ यह बात भी ध्यान रखनी होती है कि टेडी ऐसा दें जिससे आपकी फीलिंग्स एक्सप्रेस हो रही हों। आप चाहे तो टेडी बियर के साथ रेड रोज, चॉकलेट्स और एक रोमांटिक मैसेज भी दे सकते हैं। इससे आपका पार्टनर आपसे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पाएगा और आप रोमांटिक तरीके से 'टेडी डे' भी सेलिब्रेट कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed