फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Morning Routine Tips For Positibe Vibes And Successfull Life In Hindi Disprj

Morning Routine: दुनिया के सबसे सफल लोग सुबह उठते ही करते हैं ये 5 काम

Fri, 19 Sep 2025 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 19 Sep 2025 02:16 PM IST
सार

Morning Routine Tips : जानें सुबह उठते ही करने वाले 5 काम, जैसे मेडिटेशन, पानी पीना, प्रेयर और प्लानिंग, जो आपको दिनभर पाॅजिटिव वाइब्स और एनर्जी देंगे।

विज्ञापन
Morning Routine Tips For Positibe Vibes And Successfull Life In Hindi Disprj
सुबह की हेल्दी रूटीन - फोटो : adobe

विस्तार

Morning Routine Tips : जीवन में सफलता चाहिए तो शुरूआत स्वस्थ जीवनशैली के साथ करें। क्योंकि स्वस्थ और सकारात्मक विचारों वाला बिना किसी तनाव और अवरोध के अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रयास करता है। भरपूर ऊर्जा उसके जल्दी थकने नहीं देती, इस कारण वह लंबे समय तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर रहता है। स्वस्थ जीवनशैली दिन की अच्छी शुरूआत से प्रभावित है।

विज्ञापन


क्या आपने कभी गौर किया है कि सुबह की शुरुआत कैसी होती है, उसका असर पूरे दिन पर पड़ता है? अगर सुबह उठते ही हम सही आदतें अपनाएं तो दिनभर न सिर्फ एनर्जी बनी रहती है बल्कि सकारात्मकता और प्रेरणा भी मिलती है। आइए जानते हैं उनपांच छोटी आदतों के बारे में, जिन्हें सुबह उठते ही अपनाना चाहिए। सुबह की ये 5 आदतें छोटी लग सकती हैं लेकिन इनका असर बहुत बड़ा होता है। अगर इन्हें डेली रूटीन में शामिल किया जाए तो आप दिनभर पॉज़िटिव, हेल्दी और मोटिवेटेड महसूस करेंगे।
विज्ञापन



गहरी सांस और मेडिटेशन

सुबह की पहली सांस को गहराई से लेना दिनभर शांति देता है। पांच से 10 मिनट मेडिटेशन करने से दिमाग फ्रेश और केंद्रित रहता है। 

एक गिलास गुनगुना पानी पीना

नींद के बाद शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। गुनगुना पानी डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।

सकारात्मक कथन और प्रार्थना

खुद को मोटिवेट करने के लिए सुबह उठकर कुछ वक्त अपने आप से सकारात्मक बातें करें। जैसे मैं कर सकता हूं या आज का दिन कल से बेहतर होगा। प्रार्थना और कृतज्ञता भाव से दिन की शुरुआत करने पर मानसिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का व्यायाम या स्ट्रेचिंग

शरीर की जकड़न दूर करने और एनर्जी एक्टिवेट करने के लिए 10 से 15 मिनट स्ट्रेचिंग करें। इसके अलावा कुछ देर तेज पैदल चलने की आदत बनाएं । सुबह वाॅक पर जाएं या योगासन भी कर सकते हैं। योग आपके शरीर और मस्तिष्क को रिलैक्स करता है।


लिस्ट बनाकर करें काम

दिन की शुरुआत में एक लिस्ट बनाएं, जिसमें दिनभर के कामों को जोड़ें। आज का दिन आपको कैसे बिताना है, क्या क्या काम करना है, इसकी लिस्ट बनाने से सभी कार्यों को किया जा सकता है और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही लिस्ट पर लिखें कामों में से प्राथमिकता तय करें। कौन सा काम ज्यादा जरूरी है और आज किया जाने वाला है , ये तय करने से तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed