Get Rid Of Ants: चीटियों से छुटकारा पाने के लिए करें सिर्फ एक चीज का इस्तेमाल, कोना-कोना होगा साफ
हींग की तीखी गंध चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वे उस जगह से भाग जाती हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए कि चीटियों से छुटकारा पाने के लिए हींग का उपयोग करना कैसे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
How To Get Rid Of Ants in Home : घर में चीटियां आना सामान्य बात है। लेकिन जब घर के कोने-कोने में चीटियां दिखने लगे तो परेशानी हो सकती है। किचन में चीटी आने से खाने की चीजों पर खतरा मंडराने लगता है। वहीं अगर कपड़ों पर चीटियां चढ़ गईं तो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सबसे पहली बात तो जहां-जहां चीटियां दिखें, वहां साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। खाने की चीजों को ढककर रखें और टेबल व काउंटर को तुरंत साफ कर लें। फिर भी अगर आपके घर में चींटियों ने डेरा जमा लिया है और आप बिना केमिकल के प्राकृतिक उपाय से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपके पास एक ऐसी चीज है, जिसकी जरा सी मात्रा से ही चीटियों का सफाया हो जाएगा। आइए जानते हैं चीटियां घर से दूर भगाने का घरेलू तरीका।
प्राकृदिक तरीके से घर के कोने-कोने से चीटियां साफ करनी है तो हींग एक बहुत ही सस्ता और उपयोगी तरीका है। हींग की तीखी गंध चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वे उस जगह से भाग जाती हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए कि चीटियों से छुटकारा पाने के लिए हींग का उपयोग करना कैसे है।
हींग से चींटियों को भगाने का तरीका
- एक गिलास गुनगुने पानी में लगभग आधा चम्मच हींग पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह घोल लें ताकि हींग पूरी तरह पानी में मिल जाए। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें।
- घर के जिन स्थानों पर चीटी का ज्यादा आना-जाना हो, वहीं इस घोल का छिड़काव करें। खासकर दीवारों के कोने, रसोई के कैबिनेट, खिड़कियों की दरारों और चीटियों के बिल के पास छिड़काव करें।
- अगर आप घोल नहीं बनाना चाहते हैं तो सीधे सूखी हींग पाउडर भी चींटियों के रास्ते पर हल्की मात्रा में छिड़क सकते हैं। कुछ ही देर में चींटियां उस जगह से भागने लगेंगी।
- आप चाहें तो नींबू के रस में हींग मिलाकर भी छिड़काव कर सकते हैं।
- हींग को वाइट विनिगेर और एंटीसेप्टिक लिक्विड के मिश्रण में शामिल करके चीटियों को घर से बाहर किया जा सकता है।
- यह उपाय दिन में एक दो बार दोहराएं, जब तक चींटियां पूरी तरह चली न जाएं।