फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How to Clean Glass Utensils Easily Before Festivals for a Sparkling Shine

How to Clean Glass Utensils: दाग, धुंध या चिकनाई? इन 4 नुस्खों से कांच के बर्तन पर जमा हर गंदगी होगी गायब!

Sat, 20 Sep 2025 03:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 20 Sep 2025 03:19 PM IST
सार

How to Clean Glass Utensils Easily Before Festivals: त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले लोग अपने घरों में पुताई कराते हैं। ऐसे में हम आपको कांच के बर्तन साफ करने का आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप बिना इन्हें तोड़े साफ कर सकें। 

विज्ञापन
How to Clean Glass Utensils Easily Before Festivals for a Sparkling Shine
इन 4 नुस्खों से कांच के बर्तन पर जमा हर गंदगी होगी गायब! - फोटो : Adobe stock

विस्तार

How to Clean Glass Utensils Easily Before Festivals:  त्योहारों का मौसम शुरू होते ही हर घर में सफाई और सजावट की धूम मच जाती है। 22 सितंबर से नवरात्रि का आरंभ होगा और इसके बाद करवा चौथ, दशहरा, दिवाली और छठ का नंबर आएगा। इन सभी पर्वों के पहले लोग अपने घर की पुताई करवाते हैं, पर्दे धोते हैं और शोपीस से लेकर बर्तनों तक सबकुछ चमकाते हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान वो घर में रखें बर्तनों को भी अच्छे से साफ करते हैं। स्टील के बर्तन साफ करना तो आसान है, लेकिन दिक्कत होती है कांच के बर्तन साफ करने में। दरअसल, कांच के बर्तन को साफ करते समय लोग अक्सर डरते हैं कि कहीं ये टूट न जाएं। इसी के चलते इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ आसान, घरेलू और सेफ टिप्स, जिससे आप बिना किसी महंगे क्लीनर के और बिना कांच को नुकसान पहुंचाए, अपने कांच के बर्तनों को चमकदार और बिल्कुल नए जैसा बना सकते हैं।
विज्ञापन


1. सिरका और पानी का घोल

पहले नुस्खे को ट्राई करने के लिए सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी भर लें। ध्यान रखें कि ये पानी गुनगुना होना चाहिए, अगर ये थोड़ा भी ज्यादा गर्म हुआ तो  इससे बर्तन टूट सकता है। अब इस टब में सफेद सिरका डालें। इस घोल में कुछ देर के लिए कांच के बर्तनों को डुबो कर रख दें। आधे घंटे के बाद पानी को सादा पानी से धो लें। अब किसी सॉफ्ट कपड़े से इस धोकर सुखाएं और रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. बेकिंग सोडा और नींबू

दूसरे नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको बेकिंग सोडा के साथ नींबू की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा लेकर उसमें नींबू का रस मिक्स करें। अब  इस पेस्ट को हल्के हाथों से कांच के बर्तनों पर लगाएं और स्क्रब करें। इससे बर्तनों पर जमा पुराना मैल और हल्के स्क्रैच साफ हो जाते हैं, साथ ही बर्तन चमकने लगते हैं।

3. डिशवॉशिंग लिक्विड और गुनगुना पानी

ये नुस्खा सबसे आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें डिश लिक्विड डालें। अब बर्तनों को कुछ देर इस घोल में भिगोकर रख दें। तकरीबन आधे घंटे के बाद इसे स्पंज  से साफ करें। स्पंज से साफ करने के बाद बर्तनों को  साफ पानी से धोएं और फिर सूती कपड़े से पोंछकर इसे रख दें। ।


4. नमक और सिरका 

यदि बर्तनों पर जिद्दी दाग हैं तो ये नुस्खा आपके काम का है। इसके लिए एक कटोरी में नमक और सिरका मिलाएं। अब इस मिश्रण को बर्तनों में दाग वाले हिस्से पर रगड़ें। इस मिश्रण से बर्तनों पर जमा जिद्दी दाग और पीलापन आसानी से हट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed