फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Remedies ›   tips to quit alcohol

शराब छोड़ने का मूड बना लिया है तो खजूर का नुस्खा करेगा मदद

Sat, 04 Mar 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Sat, 04 Mar 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
tips to quit alcohol
शराब

शराब की लत से छुटकारा पाना इतना कठिन नहीं हैं जितना की लोग इसे समझते हैं। अगर आप शराब छोड़ने का मन बना रहे हैं तो ये टिप्स आपके इस काम को आसान कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें शराब छोड़ने के घरेलू तरीके।

विज्ञापन

इस तरह खजूर से पाएं निजात

tips to quit alcohol
शराब

खजूर

शराब की आदत से छुटकारा पाने के लिए खजूर आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए खजूर को घिसें और पानी में मिलाकर पी जाएं। आप दिन में दो या तीन बार इसे पी सकते हैं।


करेला

शराब का सबसे ज्यादा असर किडनी और लिवर पर पड़ता है। करेला किडनी के लिए फायदेमंद होता है। शराब छोड़ने के लिए रोज सुबह उठकर करेले का जूस पिएं। अगर कड़वाहट की वजह से आप इसे पीना पसंद नहीं करते हैं तो छाछ में मिलाकर भी इसे पिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जूस करेंगे मदद

tips to quit alcohol
जूस

फलों का जूस

शराब की लत से निजात पाने के लिए करीब 10 दिनों तक फलों का जूस पिएं। 11वें दिन खुद-ब-खुद शराब के लिए आपकी तलब कम हो जाएगी। इसके लिए आप अन्नास, संतरे या सेब का जूस पी सकते हैं।

योगा

योगा करने से आप स्वास्थ्य महसूस करते हैं। आपका दिमाग शांत और शरीर रिलैक्स रहता है। अगर योगा नहीं कर पा रहे हैं तो मेडिटेशन करें। इससे आपके शरीर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और आप खुद ही शराब नहीं पीना चाहेंगे।

खुद को रखें व्यस्त

शराब से छुटकारा पाने का यह सबसे आसान तरीका है। जब आप खुद को व्यस्त रखेंगे तो ना तो आपको शराब पीने का समय मिलेगा और ना ही इसकी तलब लगेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed