{"_id":"2c390120043fbd973c5855230f4f825e","slug":"tips-to-care-wooden-furniture","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे रखेंगे ख्याल तो आपके फर्नीचर चलेंगे सालों साल","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
ऐसे रखेंगे ख्याल तो आपके फर्नीचर चलेंगे सालों साल
अन्या वशिष्ठ/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडर्न किचन की बात हो या फिर बेडरूम की, अब वुडेन फर्नीचर हर कमरे की शान बन चुके हैं।
अलमारी और दराज ही नहीं लकड़ी के बने डिजाइनर मल्टीयूज शोकेस भी घर की खूबसूरती का अहम हिस्सा बन चुके हैं। यही कारण है कि लोग वुड वर्क पर दिल खोल के खर्च करने लगे हैं। घर की खूबसूरती की बात है, तो जाहिर है कोई समझौता नहीं करना चाहेगा।
पढ़ें - लकड़ी के फर्नीचर को चमकाने के आसान उपाय
चलो ठीक है, ढेर सारा खर्च करके पूरे घर में वुड वर्क तो करा दिया। पर अब इसकी केयर के बारे में भी तो सोच लें।
कैबिनेट पर चिकनाई नहीं
अलमारी या सोफे को चमकाने के लिए फर्नीचर वैक्स का इस्तेमाल न करें। इस चिकनाई की वजह से धूल-मिट्टी चिपकती रहती है, जिससे आपका फर्नीचर चमकने के बजाय खराब होने लगता है। इसलिए अपनी अलमारी आदि को चिकनाई से दूर रखें। बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा-सा घोल बना लें। अब इस घोल को दाग लगे हुए स्थान पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ें। फिर उसे हल्के से पोंछ दें।
विज्ञापन
फर्नीचर पर जमे तेल को हटाने के लिए बराबर-बराबर मात्रा में अमोनिया और गर्म पानी लें और एक स्पंज उसमें डुबोकर एक्स्ट्रा पानी निकालें और चिकनाई को पोंछें। उसके तुरंत बाद ही किसी सूखे कपड़े से फर्नीचर को पोछ दें, ताकि वो नमी न सोख पाएं।
घर में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर फर्नीचर वॉर्निश वुड के होते हैं, इसलिए इनको धूल और गंदगी से दूर रखना जरूरी है। इन्हें वैक्यूम क्लीनर या सूखे और नर्म कपड़े से साफ करते रहें। लकड़ी के फर्नीचर को पानी या अन्य लिक्विड जैसे एल्कोहॉल, खाने की चीजें आदि से बचाएं। पानी या अन्य लिक्विड लकड़ी के फर्नीचर पर दाग बनाते हैं।
महीने में एक बार नींबू के रस से फर्नीचर
की सफाई करने से भी फर्नीचर में नई चमक आ जाती है। पुराने फर्नीचर को आप मिनरल ऑयल से पेंट करके भी नया बना सकती हैं।
अगर संभव हो, तो वुडेन फर्नीचर को हर साल वैक्स्ड या वॉर्निश करवाएं। इससे फर्नीचर नमी नहीं सोखता है।
किचन की हो नियमित सफाई
अगर सही तरीके से किचन में लगे कैबिनेट की सफाई करें और तुरंत फैली हुई गंदगी को साफ करें, तो इस पर गंदगी लंबे समय तक टिक नहीं पाती। इसलिए सूखे कपड़े से रोज लकड़ी के कैबिनेट को साफ करें।
खाना बनाते समय किचन में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन जरूर यूज करें। इससे किचन में कैबिनेट पर चिकनाई नहीं जमेगी। कैबिनेट के बाहरी हिस्से को साफ तो करें ही, साथ ही हर छह महीने में दराज की भी सफाई करें। सामान को हटाकर हर शेल्फ को शैंपू मिले पानी में तौलिया भिगोकर पोंछे। इसके तुरंत बाद सूखे कपड़े से इसे पोंछकर सुखा दें।
कैबिनेट को महक से बचाना हो, तो हर कैबिनेट में बेकिंग सोडा को एक छोटे से डिब्बे में बंद करके रखें, ताकि हमेशा ताजी खुशबू मिले।
ताकि दरवाजे से आवाज न आए
सर्दियों में नमी की वजह से दरवाजों से आवाज आती है। दराज की स्लाइडिंग में भी भारीपन आने लगता है। आपके कैबिनेट से चरचराने की आवाज आ रही हो, तो कॉटन में सरसों या तारपीन का तेल डुबोकर स्लाइडिंग को पोंछ दें, लेकिन पेट्रोलियम वाले प्रोडक्ट से दूर रहें।