{"_id":"5949ff784f1c1b2d2b8b47c6","slug":"know-how-this-magical-paste-of-asafoetida-with-camphor-will-give-you-relief-from-neck-pain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हींग और कपूर का ये पेस्ट गर्दन के दर्द से देगा चुटकी में राहत, कारगर हैं और भी उपाय","category":{"title":"Home Remedies","title_hn":"घरेलू नुस्खे","slug":"home-remedies"}}
हींग और कपूर का ये पेस्ट गर्दन के दर्द से देगा चुटकी में राहत, कारगर हैं और भी उपाय
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
neck pain
लगातार एक ही पोजीशन में बैठे रहने या फिर गलत तकिए का इस्तेमाल करने की वजह से अगर आप भी गर्दन के दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं तो घर के वैद्य हींग और कपूर की मदद लेना न भूलें। जी हां नसों में आए खिंचाव की वजह से होने वाले गर्दन का दर्द बेहद परेशान करने वाला होता है। अक्सर लोग इस दर्द को इग्नोर कर देते हैं। इसकी वजह से तकलीफ और बढ़ जाती है।
हींग और कपूर का पेस्ट
हींग
हींग और कपूर का पेस्ट
जब कभी आपकी गर्दन में दर्द हो तो बराबर मात्रा में हींग और कपूर लेकर उसे सरसों के तेल में मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अच्छी तरह मिलाने के बाद इस पेस्ट को हल्के हाथोंं से गर्दन पर मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही देर में गर्दन के दर्द में आराम आ जाएगा।

लहसुन का तेल
लहसुन
लहसुन का तेल
लहसुन का घरेलु उपाय गर्दन के दर्द के लिए रामबाण इलाज होता है। इसके लिए आपको एक कप सरसों का तेल गर्म करके उसमें सहसुन की 4 से 5 कलियां डालनी होगी। लहसुन को तेल में लाल होने तक गर्म कर लें। इसके बाद तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दे। थोड़ी देर बाद इस तेल से दर्द वाली जगह पर मालिश करें। ऐसा करने से आप महसूस करेंगे कि कुछ ही देर में आपके दर्द में काफी राहत है।

आइस पैक लगाएं
आइस पैक
आइस पैक लगाएं
गर्दन के दर्द में आइस पैक का उपचार भी काफी लाभ पहुंचाता है। दर्द वाली जगह पर आइस पैक से मसाज करने से दर्द में आराम मिलता है।

योग का लें सहारा
योग
योग का लें सहारा
गर्दन में दर्द के उपचार के लिए आप योग का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए आप बलासन,बिटिलासन,नटराजासन जैसे कई आसनों का अभ्यास करें।
नोट: वैसे तो इन उपायों के कोई साइड एफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी दर्द ठीक न होने पर किसी अनुभवी डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।