पीले दांतो की वजह से लोग किसी के सामने खुलकर बात नहीं कर पाते और हंसते हुए वे अपने मुंह पर हाथ रख लेते हैं। चाय, कॉफी, तंबाकू और सिगरेट के ज्यादा सेवन से दांत पीले पड़ जाते हैं। इन सब के अलावा बढ़ती उम्र के चलते, दांतों की ठीक से सफाई ना होने के कारण भी दांत पीले हो जाते हैं। ऐसे में लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खे आजमाकर दांतों को सफेद कर सकते हैं।
तुलसी के पत्तों से दूर करें दांतों का पीलापन, ये उपाय भी हैं कारगर
2 of 7
दांतों का पीलापन ऐसे करें दूर
बेकिंग सोडा-
ये दांतो को साफ करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। बेकिंग सोडा दांतो से मैल निकालता है जिससे दांत पहले की तरह सफेद हो जाते हैं। इसके लिए टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश करें। आप इसे सिरके या नींबू के साथ मिला कर कुल्ला भी कर सकते हैं। चाहें तो बेकिंग सोडा को पानी में डालकर घोल तैयार कर लें। अब इस घोल को हफ्ते में दो दिन दांतों पर रगड़ें और 15 दिन में इसे एक बार करें।
तुलसी के पत्तों से दूर करें दांतों का पीलापन, ये उपाय भी हैं कारगर
3 of 7
दांतों का पीलापन ऐसे करें दूर
तुलसी-
तुलसी के पत्ते दांतों में होने वाली बीमरियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए तुलसी के पत्तों को सुखाकर पीस लें और इसे अपने टूथपेस्ट के साथ मिलाएं। तुलसी को सरसों के तेल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर भी प्रयोग किया जा सकता है।
तुलसी के पत्तों से दूर करें दांतों का पीलापन, ये उपाय भी हैं कारगर
4 of 7
दांतों का पीलापन ऐसे करें दूर
स्ट्रॉबेरी-
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है जो दांतों को सफेद बनाता है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बना लें और रोज इससे दांतों की सफाई करें। इसके अलावा आप चाहें तो स्ट्रॉबेरी को बेकिंग सोडा में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिश्रण को थोड़ी देर दांतों पर लगाएं रखें, फिर कुल्ला और ब्रश कर लें।
तुलसी के पत्तों से दूर करें दांतों का पीलापन, ये उपाय भी हैं कारगर
5 of 7
दांतों का पीलापन ऐसे करें दूर
नमक-
अपने टूथपेस्ट की जगह नमक का इस्तेमाल करें। आप इसे चारकोल या बेकिंग सोडा में मिलाकर भी ब्रश कर सकते हैं। इससे दांत मजबूत बनते हैं।