फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Decoration Ideas for Haldi to Mehendi Ceremonies All Occasion Event Decorating Tips

Haldi-Mehendi Decoration Ideas: हल्दी से लेकर मेहंदी कार्यक्रम के लिए घर की सजावट के धमाकेदार आइडिया

Mon, 01 Dec 2025 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 01 Dec 2025 12:46 PM IST
सार

Haldi-Mehendi Decoration Ideas:  बजट चाहे छोटा हो या बड़ा सजावट में बस आइडिया और क्रिएटिविटी चाहिए। घर को ऐसा सजा दें कि मेहमान दंग रह जाएं और हर फोटो बने इंस्टा-शो-स्टॉपर।

विज्ञापन
Home Decoration Ideas for Haldi to Mehendi Ceremonies All Occasion Event Decorating Tips
हल्दी मेहंदी के लिए सजावट के आइडिया - फोटो : Instagram

विस्तार

Haldi-Mehendi Decoration Ideas: शादी से पहले हल्दी और मेहंदी के फंक्शन घर में खुशियां लेकर आते हैं। आजकल शादियांं बैंक्विट हाॅल, गेस्ट हाउस या लाॅन में होने लगी हैं लेकिन उसके पहले के कार्यक्रम अगर आप घर पर कर रहे हैं तो सजावट शादी से कम नहीं होनी चाहिए, खासकर जब जमाना इंस्ट्राग्राम पर फोटो शेयरिंग और रील वाला हो। ऐसे में घर की सजावट कम बजट में  एकदम इंस्ट्रा स्टाइल की जा सकती है। शादी से पहले दो तीन बड़े फंक्शन होते हैं, जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत। सबके लिए अलग अलग सजावट करना मुश्किल है। ऐसे में हल्दी से लेकर मेहंदी तक के लिए सजावट के आइडियाज यहां दिए जा रहे हैं। बजट चाहे छोटा हो या बड़ा सजावट में बस आइडिया और क्रिएटिविटी चाहिए। घर को ऐसा सजा दें कि मेहमान दंग रह जाएं और हर फोटो बने इंस्टा-शो-स्टॉपर।

विज्ञापन



गेंदा फूल और बनारसी फैब्रिक 

पारंपरिक और रायॅल फील देने के लिए सजावट में गेंदे के फूलों के साथ ही बनारसी फैब्रिक का उपयोग करें। गेंदे की मालाएं बालकनी, दरवाजों और बैक ड्रॉप पर लगाएं। बनारसी दुपट्टों या साड़ियों से फोटो बूथ बनाएं। ये आर्टिस्टिक और डीसेंट वाइब देता है। 
विज्ञापन


डीआईवाई फूलों का छत्ता

इंस्ट्रा परफेक्ट डेकोर के लिए रंग बिरंगे कागजी फूल और लाइट्स से सजावट करें। फोटो क्लिक कराने के लिए यह सुपरहिट काॅर्नर बन सकता है। 

फ्लोर डेकोर

रंगोली, फूल और कैंडल्स से फ्लोर को मिनिमल रखते हुए सजावट करें। पीले और हरे रंग की सजावट हल्दी से लेकर मेहंदी तक के लिए परफेक्ट कलर रहता है।

लो-सीटिंग और स्टेज के लिए फर्नीचर

घर के जिस एरिया में हल्दी और मेहंदी का फंक्शन रखा है, वहां बैठने के लिए चारों ओर कुशन और चमकीले कवर बिछाएं जो कि हल्की-सी रॉयल्टी देंगे। साथ ही लो सीटिंग फर्नीचर रखें, ये मेहंदी के दौरान बैठते वक्त सहज भी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉल हैंगिंग्स विद दुल्हन-दूल्हा नाम

गोटा-पत्ती के हैंगिंग्स और नेम एलईडी बोर्ड से सजावट करें। हर किसी की नज़र इसी स्पॉट पर टिक जाएगी। ये थीम आधारित भी होगा और अट्रैक्टिव भी लगेगा।

फैरी लाइट्स 

ये नाइट फंक्शन का असली ग्लैमर लाती हैं। लाइट्स से सजावट फंक्शन में ड्रीमी वाइब देती है, जैसे पूरा माहौल प्यार से जगमगा उठा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed