{"_id":"663e0299f455ac6f5a084921","slug":"home-decor-tips-to-find-right-furniture-for-your-house-do-and-don-t-while-choosing-furniture-2024-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Home Decor: गलत फर्नीचर से बिगड़ जाएगा घर का लुक, सजावट के लिए ऐसे करें सही सामान का चयन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Home Decor: गलत फर्नीचर से बिगड़ जाएगा घर का लुक, सजावट के लिए ऐसे करें सही सामान का चयन
Sat, 11 May 2024 05:14 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 11 May 2024 05:14 PM IST
सार
आजकल दो तरह के फर्नीचर काफी ट्रेंड में हैं। पहला रॉयल फर्नीचर, जिसमें ब्राइट कलर्स के साथ खूबसूरत कारीगरी देखने को मिलती है। वहीं, मॉडर्न फर्नीचर में आकर्षक डिजाइन का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
Home Decor
- फोटो : Istock
विस्तार
रेणु फ्रांसिस
विज्ञापन
घर के कोने-कोने को हम अपनी पसंद से सजाना चाहते हैं, लेकिन गलत फर्नीचर का चुनाव आपके घर की शोभा को बिगाड़ सकता है। साथ ही आपको भी परेशान में डाल सकता है। शोभना और उसका पति नीलेश अपने नए घर के लिए कुछ फर्नीचर लेने गए थे। दोनों ने नए घर की खुशी में पैसे भी जरूरत से ज्यादा ही खर्च कर दिए। फर्नीचर घर आया तो दोनों को उसे व्यवस्थित करने में काफी परेशानी हुई, क्योंकि उन्होंने खरीदारी करते समय घर के आकार पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया था। हम में से कई लोग इस परेशानी से जूझते हैं, मगर थोड़ी-सी सावधानी से हम इस मुसीबत से बच सकते हैं।
बजट
फर्नीचर खरीदारी का सबसे पहला कदम है आपका बजट। इसलिए सबसे पहले निर्धारित करें कि आप किस फर्नीचर पर कितना खर्च करना चाहती हैं।
नया और ट्रेंडी
आजकल दो तरह के फर्नीचर काफी ट्रेंड में हैं। पहला रॉयल फर्नीचर, जिसमें ब्राइट कलर्स के साथ खूबसूरत कारीगरी देखने को मिलती है। वहीं, मॉडर्न फर्नीचर में आकर्षक डिजाइन का उपयोग किया जाता है। आप अपने इंटीरियर और थीम के अनुसार किसी को चुन सकती हैं।
विज्ञापन
कमरे की बनावट और आकार
जब भी आप फर्नीचर खरीदने जाएं तो सबसे पहले अपने कमरे के आकार को ध्यान में रखें। आप चाहें तो एल-आकार के सोफे, बेड और वार्डरोब खरीद सकती हैं, जो कमरे में ज्यादा जगह भी नहीं घेरते हैं।
विज्ञापन
रंग का चुनाव
आप अपने कमरे और उनकी दीवारों के रंगों के हिसाब से ही वहां रखे जाने वाले हल्के या गहरे रंग के फर्नीचर का चुनाव करें। आजकल लोग हल्के रंगों को ज्यादा महत्व देते हैं, जो कि घर को सिंपल और खूबसूरत लुक देते हैं।
मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर
आजकल मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि ये सीमित स्थान में आपको अधिकतम लाभ पहुंचाते हैं। इस तरह के फर्नीचर में आपको फुल स्पेस मिल जाता है, जिसको आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं।
गुणवत्ता के मायने
ओक, शीशम, सागौन अखरोट, मेपल और चेरी की लकड़ी से बने फर्नीचर की गुणवत्ता काफी अच्छी होती है। इन लकड़ियों से बने फर्नीचर मजबूत, सजावटी और कीट प्रतिरोधी होते हैं। साथ ही लकड़ी की गुणवत्ता जितनी अच्छी होती है, फर्नीचर भी उतना ही भारी होता है। इसलिए उसके वजन पर भी ध्यान दें।
आरामदायक भी
फर्नीचर दैनिक जीवन में काफी मायने रखता है, इसलिए इसका हमारे लिए आरामदायक होना भी जरूरी है। कई लोग सस्ते या आकर्षण के चलते ऐसे फर्नीचर का चुनाव कर लेते हैं, जो उनके शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हमेशा आरामदायक फर्नीचर का ही चुनाव करें।
वास्तु का ध्यान
घर के लिए शीशम, चंदन, सागवान, अर्जुन और नीम की लकड़ी से बने फर्नीचर खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं, किस दिशा में कौन-सा फर्नीचर रखना चाहिए, वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है। इसलिए इस बात को भी ध्यान में रखते हुए फर्नीचर खरीदें।