फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   right tips for posture

देर तक पढ़ते हैं तो जानें बैठने का सही तरीका

Fri, 14 Feb 2014 03:04 PM IST
किरण/अमर उजाला, दिल्ली
किरण/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
right tips for posture

फरवरी और मार्च का महीना एग्जाम का होता है। जाहिर है इसकी तैयारी में बच्चे अभी से लग गए होंगे और इसके लिए काफी देर तक बैठ कर पढ़ाई भी हो रही होगी।

विज्ञापन


पढ़ाई के लिए अधिक समय तक बैठे रहना जरूरी होता है, लेकिन इसके साथ सही पोश्चर का ध्यान भी रखें। अन्यथा सेहत संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

जीएफएफआई एकेडमी के डायरेक्टर एवं फिटनेस एक्सपर्ट  डॉ. नीरज मेहता कहते हैं, `अकसर देखा जाता है कि बच्चे झुककर या फिर गलत तरीके से बैठकर पढ़ाई करते हैं, वो भी लंबे समय तक। इससे पीठ, हाथ, कंधे और घुटनों में दर्द या अन्य तकलीफ हो सकती है। बैठने की जगह यदि सही तरीके से अरेंज होगी, तो उनको ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी।’
विज्ञापन


सही डेस्क अरेंजमेंट
डेस्क की ऊंचाई इतनी होनी चाहिए कि बच्चा आराम से उस पर अपने हाथ टिका सके। बेहतर होगा कि आप बच्चे की लंबाई को देखकर ही डेस्क का चुनाव करें। डेस्क के नीचे पैर रखने की पर्याप्त जगह होनी चाहिए। डेस्क के साथ कुर्सी की ऊंचाई इतनी हो कि पैर आराम से जमीन को छू सके। एडजस्टेबल कुर्सी बच्चों के लिए सही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और हां, चेयर के साइड में हैंड रेस्ट यानी हत्थे जरूर लगे होने चाहिए, ताकि बच्चा हाथ रखकर आराम कर सके। डेस्क पर किताबों को सामने रखें, न कि बगल में। डेस्क पर कंप्यूटर मॉनिटर बिल्कुल सीधाई में रखें।

इसी तरह की-बोर्ड को ऐसे रखें कि बी अक्षर पेट के बीच में रहे। इससे हाथों को ज्यादा तकलीफ नहीं होगी। माउस को बहुत दूर न रखें। मॉनिटर के ठीक बगल में डॉक्यूमेंट होल्डर रखें, ताकि जरूरी पेपर्स के लिए इधर-उधर ना भागना पड़े। टाइपिंग करते समय या आराम करते समय कलाई को डेस्क के नुकीले किनारों पर न रखें।

बैठने का क्या हो तरीका
डेस्क और कुर्सी अनुकूल होने के साथ आपके बैठने का तरीका भी सही होना जरूरी है। कुर्सी पर सीधा बैठें, आराम के लिए पीछे कुशन या तौलिये को गोल मोड़कर रखें। कभी भी  कुर्सी पर आगे की तरफ न बैठें।

ज्यादा देर तक बैठने पर बीच-बीच में कंधों को हिलाते व घुमाते रहे, ताकि कंधे रिलैक्स रहें। ज्यादा देर तक पैरों को क्रॉस करके न बैठें, इससे पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। पढ़ाई के दौरान आंखों को बीच-बीच में थोड़ा आराम दें।
 
पढ़ाई के बीच में थोड़ा ब्रेक लें, जैसे उठकर खड़े हो जाएं या थोड़ा टहल लें। इससे मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। बेड पर लेटकर कभी न पढ़ें, इससे आलस आएगा और नींद भी शीघ्र आने लगेगी। जहां भी पढ़ाई करें, वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए।

कंप्यूटर के लिए सही पोजीशन
सेंटर फॉर साइट निदेशक डॉ. महिपाल सचदेव कहते हैं कि कंप्यूटर पर काम करते समय पोश्चर सही रखें। काम करने के दौरान पलकों को बीच-बीच में झपकाते रहें। इससे आंखें ड्राई नहीं होती और जलन भी पैदा नहीं होती।


हर आधे घंटे में दस बार आंखों को इस तरह से धीरे-धीरे झपकाएं जैसे सो रहे हों। अथवा हर आधे घंटे बाद कंप्यूटर स्क्रीन से नजरें हटाएं और दूरी पर रखी हुई किसी चीज पर 5-10 सेकंड के लिए नजरे डालें।

अपने फोकस को फिर से एडजस्ट करने के लिए पहले दूर रखी चीज पर 10-15 सेकंड तक नजरें टिकाएं और उसके बाद फिर पास की चीज पर 10-15 सेकंड तक फोकस करें।

इन दोनों व्यायाम से आपकी दृष्टि तनावग्रस्त नहीं होगी और आपकी आंखों की फोकस करने वाली मांसपेशियों में भी फैलाव होगा। इसके अलावा हर बीस मिनट बाद 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed