शिक्षक हर किसी की जिंदगी का वो अनमोल व्यक्ति होता है, जो जीवन में आगे बढ़ने की सही राह दिखाता है। शिक्षकों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए हर साल पांच सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन छात्र अपने शिक्षकों के प्रति अलग-अलग तरीकों से प्यार और सम्मान प्रकट करते हैं। इस शिक्षक दिवस पर अगर आप भी अपने टीचर, जिन्हें आप अपने जीवन का आदर्श मानते हैं, उन्हें स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो इन मैसेज और वॉलपेपर को भेज उन्हें स्पेशल फील कराएं।
Happy Teachers Day 2020: शिक्षक दिवस पर अपने गुरुओं को ये खूबसूरत मैसेज भेजकर कराएं स्पेशल फील
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान,
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
गुमनामी के अंधेरे में था
पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे
अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरु ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते हैं
जीवन क्या है, समझाते हैं
वही तो हमारे सच्चे गुरू कहलाते हैं!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया अपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं