फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरी दुनिया में मशहूर हो रहा है गोल्डन मिल्क, आप भी बना सकते हैं घर पर

Tue, 12 Nov 2019 02:42 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Tue, 12 Nov 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Why golden milk becoming famous all over world
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए हर लिहाज से फायदेमंद है। - फोटो : अमर उजाला

गोल्डन मिल्क- दक्षिण एशिया की ये रेसिपी अब पश्चिम के कई देशों में खूब लोकप्रिय हो रही है।  लेकिन आप सोच रहे होंगे कि ये गोल्डन मिल्क आख़िर है क्या? गोल्डन मिल्क दुनिया के अन्य देशों के लिए नई रेसिपी हो सकती है।  लेकिन भारत के लोगों के लिए ये सदियों पुरानी चीज़ है। ये घर-घर में इस्तेमाल किया जाने वाला नुस्खा है जो नानी-दादी के वक्त से कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। 


 

Trending Videos
Why golden milk becoming famous all over world
हल्दी भारत के हर घर में उपयोग में लाई जाती है। - फोटो : self

पश्चिमी देश आज जिसे 'गोल्डन मिल्क' कह रहे हैं, वो भारत के लोगों के लिए 'हल्दी वाला दूध' है।  इसके ख़ास खूबियों की वजह से अब से कई देशों में लोकप्रिय हो रहा है। इसे बनाना जितना आसान है, इसकी खूबियां भी उतनी ही लाजवाब हैं। दुनिया भर के कॉफी शॉप्स में ये बिकने लगा है और इसके फायदों की वजह से काफी लोग इसे पी रहे हैं। 

गोल्डन मिल्क में डाली जाने वाली मुख्य सामग्री है- हल्दी।  हल्दी के पौधे में मुख्य चीज़ उसकी जड़ होती है। इसी को सुखा कर हल्दी का पावडर बनया जाता है।  भारत में हल्दी, घर-घर में लगभग हर सब्ज़ी में डाली जाती है। इसके अलावा कई आयुर्वेदिक औषधियों में भी इसका इस्तेमाल होता है। 

Why golden milk becoming famous all over world
हल्दी में कई तरह के औषधिय गुण होते हैं। - फोटो : फाइल फोटो

हल्दी की एक ख़ासियत ये है कि ये एंटी-इंफ्लामेटरी होती है, यानी इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। कई शोध में सामने आया है कि जोड़ों के दर्द और सूजन के लिए ली जाने वाली एलोपैथी की दवाइयों के मुक़ाबले हल्दी ज़्यादा कारगर है। 

हालांकि न्यूट्रीनिस्ट का कहना है कि इसके असर का ठीक से पता लगाने के लिए भी और शोध किए जाने की ज़रूरत है।  कई अध्ययनों में पता चला है कि हल्दी में एंटी-ऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं।  इससे घबराहट और रक्तचाप का बढ़ना, खून में चीनी की मात्रा अनियंत्रित होना, हाजमे से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Why golden milk becoming famous all over world
हल्दी एंटीसेप्टिक होती है। - फोटो : फाइल फोटो

2017 में मिशिगन केंद्रीय यूनिवर्सिटी और नोवा साउथइस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कहा था कि हल्दी आसानी से ना हज़म होती है और ना शरीर में सोखी जाती है। लेकिन जानकार मानते हैं कि अगर काली मिर्च के साथ या दूसरी चीज़ों के साथ इसका इस्तेमाल किया जाए, तो ये शरीर के लिए लाभदायक हो सकती है। 

विज्ञापन
Why golden milk becoming famous all over world
हल्दी में मौजूद टर्मेनॉर को दिमाग की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। - फोटो : फाइल फोटो

हल्दी में मौजूद टर्मेनॉर को दिमाग की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। कई देशों में हल्दी दूध में दालचीनी और अदरक भी मिला कर पिया जाता है।  पेट दर्द, हाजमे से जुड़ी समस्याओं और कमज़ोरी जैसे मामलों में अदरक फायदेमंद भी हो सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed