फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Union Cabinet approved memorandum on cooperation in the field of medical products regulation

कैबिनेट की बैठक: चिकित्सा उत्पादों के विनियमन को लेकर बड़ा कदम, इन देशों के साथ बेहतर होंगे 'मेडिकल रिश्ते'

Thu, 18 Jan 2024 05:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Jan 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Union Cabinet approved memorandum on cooperation in the field of medical products regulation
चिकित्सा उत्पादों के विनिमयन को लेकर मेमोरेंडम - फोटो : istock

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को  "चिकित्सा उत्पादों के विनियमन के क्षेत्र में सहयोग पर" नीदरलैंड, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर के साथ मेमोरेंडम को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के सम्मुख तीन समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को पेश किया गया, जिन पर स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और तीनों देशों के संबंधित नियामक अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए थे। गौरतलब है कि सीडीएससीओ और नीदरलैंड के स्वास्थ्य, कल्याण और खेल मंत्रालय के बीच एमओआई पर 7 नवंबर, 2023 को हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन


इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में घटिया और नकली दवाओं पर रोक लगाने जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा। बयान में कहा गया है इससे भारत से दवाओं के निर्यात को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है और इसके परिणामस्वरूप फार्मास्युटिकल क्षेत्र में पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 

विज्ञापन


दवाओं के निर्यात को बढ़ोतरी की उम्मीद

जारी बयान में कहा गया है भारत के साथ इन देशों के नियामक प्राधिकरणों के बीच यह ज्ञापन फार्मास्युटिकल उपयोग के लिए कच्चा माल, जैविक उत्पादों, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों सहित फार्मास्यूटिकल्स के संबंध में चिकित्सा उत्पादों के विनियमन की बेहतर समझ की सुविधा प्रदान करेगा। भारत से दवाओं के निर्यात को बढ़ोतरी के साथ विदेशी मुद्रा आय में वृद्धि की भी उम्मीद जताई गई है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढाया गया कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed