{"_id":"5cb9b720bdec2214666d9852","slug":"top-3-sleeping-position-can-solve-some-health-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने के 3 तरीकों से कम होता है इन बीमारियों का खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सोने के 3 तरीकों से कम होता है इन बीमारियों का खतरा
हर डॉक्टर नींद के विषय में एक बात से जरूर सहमत होते हैं। दिन में 8 घंटे की नींद स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरुरी है। लेकिन आरामदायक नींद के लिए सही अवस्था में सोना भी आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोते वक्त कमर और शरीर के बाकी अंग सही अवस्था में नहीं होते, तब नस दबने, हड्डी खिसकने, स्लिप डिस्क, दर्द और भी कई दिक्कतें होने की आशंका रहती है। जानें आपको कैसे सोना चाहिए।
2 of 5
पेट के बल सोना
काफी लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं, खासकर बच्चे। हालांकि पेट के बल सोने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इससे रीढ़ के नैचुरल कर्व को कोई सपोर्ट नहीं मिलता है। साथ ही इससे जोड़ों, मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और गर्दन-पीठ का दर्द बढ़ सकता है। बता दें कि, पेट के बल सोने वाले लोगों को खर्राटे उनकी तुलना में कम आते हैं, जो पीठ के बल सोते हैं।
3 of 5
करवट लेकर सोना
विशेषज्ञों के मुताबिक करवट लेकर सोने का तरीका सेहत के लिहाज से बेहतर होता है। एक स्टडी के मुताबिक करवट लेकर सोने से अल्जाइमर और पार्किंसन्स जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियां होने का खतरा भी घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रेग्नेंट महिलाओं को खासकर करवट लेकर सोने की सलाह दी जाती है। अमेरिकन प्रेग्नेंसी एसोसिएशन, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बाईं करवट लेकर सोने की सलाह देता है।
विज्ञापन
5 of 5
पीठ के बल
पीठ के बल सोते समय आपकी बॉडी के नैचुरल कर्व को गद्दे से सपोर्ट मिलता है। आपके वजन का बल पूरे शरीर पर एक समान पड़ता है और सिर, गर्दन, रीढ़ की हड्डी एक सीध में रहते हैं। लेकिन पीठ के बल सोते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके रीढ़ का नैचुरल कर्व डिस्टर्ब न हो। कोशिश करें कि आप बिना तकिया लगाए सोएं या घुटनों के नीचे तकिए का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।