फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाचन शक्ति मजबूत करने के कारगर उपाय, जानिए क्या करें और क्या न करें

Fri, 29 Jan 2021 09:04 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Remedies for improving digestion best tips for good digestion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खाना खाने के बाद गैस, कब्ज या पेट का खराब होना आम बात है, लेकिन अगर ऐसी समस्याएं अक्सर होती हैं तो इसका मतलब है कि आपका पाचन तंत्र कमजोर है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक है सही मुद्रा में बैठकर भोजन न करना। किसी-किसी की आदत होती है कि वह काम करते हुए मेज पर या खड़े-खड़े ही खाने लगते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, हमारे शरीर को भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में उचित वातावरण की जरूरत होती है। इसलिए खाना बैठकर ही खाना चाहिए। इससे हमारा पेट सुकून की मुद्रा में रहता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं पाचन शक्ति बढ़ाने के कुछ कारगर उपायों के बारे में...

Remedies for improving digestion best tips for good digestion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाने को चबाकर खाएं 

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में भोजन को अच्छी तरह चबाते ही नहीं हैं, इससे खाना आसानी से पचता नहीं है। इसलिए बेहतर है कि खाने को चबा-चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट से संबंधित नहीं होती हैं। 

Remedies for improving digestion best tips for good digestion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुनगुना पानी पिएं 

पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इसका सेवन हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। वैसे सामान्य पानी पीने से बेहतर है कि आप गुनगुना पानी पिएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिलती है। आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। यह भी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Remedies for improving digestion best tips for good digestion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन-सी से भरपूर आहार लें 

विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए अपने आहार में विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली, संतरा, कीवी और स्ट्राबेरी आदि को शामिल करें। इससे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
Remedies for improving digestion best tips for good digestion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा खाने से बचें 

किसी-किसी की आदत होती है कि वह एक ही बार ढेर सारा खाना लेकर बैठ जाते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है, साथ ही पेट संबंधित कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके खाएं और ऐसे आहार का सेवन करें, जो पचने में आसान हों। इसके लिए आप बथुआ और पालक का सेवन कर सकते हैं, जिससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या स्वास्थ्य संबंधी कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed