{"_id":"5c87418abdec22147163a537","slug":"pregnant-women-smoking-habit-can-cause-sudden-unexpected-infant-death-study-warns","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी के दौरान ये बड़ी गलती कर रही हैं गर्भवती महिलाएं, नवजात को हो सकता है जान का खतरा: स्टडी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
प्रेग्नेंसी के दौरान ये बड़ी गलती कर रही हैं गर्भवती महिलाएं, नवजात को हो सकता है जान का खतरा: स्टडी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि मां के स्वास्थ का सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में एक स्टडी सामने आई है जिसपर प्रेग्नेंट महिलाओं को विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान हर रोज एक सिगरेट पीती हैं तो सावधान हो जाइए।
2 of 5
इस स्टडी के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना एक सिगरेट पीने से नवजात बच्चों में अचानक होने वाली अप्रत्याशित शिशु मृत्यु ( sudden unexpected infant death ) का अधिक खतरा होता है।
3 of 5
- फोटो : facebook
ऐसे में एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे की अचानक मौत हो जाती है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस अवस्था के लक्षण जांच से पहले सामने नहीं आ पाते हैं। वो महिलाएं जो एक दिन में औसतन 1 से 20 सिगरेट पीती थीं, उनमें एसयूआईडी की संभावना हर एक सिगरेट के साथ 0.07 बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : facebook
इस स्टडी में खास तौर पर कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, अमेरिका में लगभग 2 करोड़ प्रेग्नेंट महिलाओं की स्मोकिंग की आदतों का विश्लेषण किया गया है। इसमें उन महिलाओं को भी शामिल किया गया जो प्रेग्नेंसी के तीन महीने पहले स्मोकिंग करती थीं और फिर पहली तिमाही में छोड़ देती थीं। जिसमें पाया गया कि पहली तिमाही में स्मोकिंग छोड़ने के बावजूद एसयूआईडी का खतरा अधिक था।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : facebook
सिएटल के चिल्ड्रन रिसर्च इंस्टिट्यूट की लेखिका टाटियाना एंडरसन के अनुसार, यह बात सामने आ चुकी है कि प्रेग्नेंसी के दौरान स्मोकिंग करने से नवजात शिशुओं में मृत्यु का खतरा दोगुना रहता है। तो महिलाओं को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि अगर प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की अवस्था में स्मोकिंग छोड़ दें तो इससे उनके शिशुओं में मृत्यु के खतरे को कम किया जात सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।