फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 Vaccine: टीकाकरण की तैयारी शुरू, एसएमएस से मिलेगी जानकारी- कब, कहां और कैसे लगेगा टीका

Sat, 07 Nov 2020 11:49 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
People to get sms in Mobile for Covid 19 Vaccination, Know all about how when and where to get Coronavirus Vaccine in India
Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन के बाद भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश वैक्सीन पर कामयाबी के बहुत करीब हैं। भारत में तीन वैक्सीन कैंडिडेट्स अंतिम चरणों के ट्रायल में है। देसी वैक्सीन Covaxin के फरवरी में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। कोरोना की वैक्सीन आने में भले ही अभी कुछ महीने की देर है, लेकिन सरकार ने टीकाकरण अभियान के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। देश की आबादी को व्यापक पैमाने पर टीके लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों को एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार से:

People to get sms in Mobile for Covid 19 Vaccination, Know all about how when and where to get Coronavirus Vaccine in India
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic / Amar Ujala

कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार ने टीकाकरण के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए यह तय किया गया है कि स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत भवनों और ऐसे अन्य सार्वजनिक परिसरों में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इस पूरे अभियान पर नजर रखेगा।

People to get sms in Mobile for Covid 19 Vaccination, Know all about how when and where to get Coronavirus Vaccine in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

दरअसल, कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर गठित विशेषज्ञ समूह ने काफी विचार-विमर्श के बाद व्यापक टीकाकरण अभियान को लेकर एक खाका तैयार किया है। इसके मुताबिक राज्य सरकारों को ऐसे भवनों की पहचान करनी है, जिनका विशेष कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के लिए बूथ के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People to get sms in Mobile for Covid 19 Vaccination, Know all about how when and where to get Coronavirus Vaccine in India
Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala

केंद्र सरकार का यह टीकाकरण अभियान मौजूदा वैश्विक टीकाकरण अभियान (यूआइपी) के समानांतर चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के मौजूदा डिजिटल प्लेटफॉर्म ईविन (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) में कोरोना टीकाकरण अभियान की जरूरतों के हिसाब से बदलाव किया गया है। इसके जरिए वैक्सीन के वितरण और आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी। लाभार्थियों के लिए एक क्यूआर कोड भी जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
People to get sms in Mobile for Covid 19 Vaccination, Know all about how when and where to get Coronavirus Vaccine in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को वैक्सीन लगाए जाने के लिए समय और बूथ की जानकारी उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी। उन्हें एक क्यूआर कोड जारी किया जाएगा और इसके जरिए उनकी पूरी जानकारी भी रखी जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed