फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन' का चाहते हैं समाधान, भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

Thu, 18 Apr 2019 12:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 18 Apr 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
know how what not to eat in urinary tract infection

महिलाओं के बीच यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) आम रोग बन चुका है। जिसका सबसे बड़ा कारण अस्वच्छ शैचालयों का इस्तेमाल करना और अंग्रेजी स्टाइल के टॉयलेट हैं। जिससे इस संक्रमण का जोखिम अधिक बढ़ जाता है। 15 से 40 की उम्र की महिलाओं के बीच यह समस्या अधिक देखी जाती है। हालांकि, हर जगह अब इसी प्रकार के टॉयलेट का इस्तेमाल हो रहा है जिसे रोका भी नहीं जा सकता। ऐसे में साफ सफाई का ध्यान तो रखें ही और जान लें कि खान-पान की देखभाल कैसे करनी है और किन चीजों से दूर रहना है। 

know how what not to eat in urinary tract infection
- फोटो : Social Media

खाने-पीने की कुछ चीजें यूटीआई की दिक्कतें बढ़ा सकती हैं। ऐसे में यूटीआई मरीजों को कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए क्योंकि आपकी डाइट का यूटीआई के लक्षणों पर सीधा असर पड़ता है। यूटीआई में या तो आपकी इम्यूनिटी कम हो जाती है या फिर यूरिन का पीएच बिगड़ जाता है। ऐसे में जब भी टॉयलेट होती है, तो दर्द होता है। अगर जलन बढ़ जाती है तो ब्लीडिंग भी हो सकती है। ऐसे में ज्यादा लिक्विड लें लेकिन लिक्विड का चुनाव पीएच (इससे अम्ल और क्षरकता की पहचान होती है) के आधार पर करना होता है। 

know how what not to eat in urinary tract infection
यूटीआई से पीड़ित मरीज को दूध, पानी, ओट्स, अंडा और खीरे जैसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पानी खूब पीएं। नारियल पानी, फर्मेंटेंड ड्रिंक्स, सब्जियों का सूप पी सकते हैं, जिसमें ज्यादा टमाटर न डाला गया हो। यूटीआई में बिना शुगर वाला क्रैनबेरी जूस बेहद फायदा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how what not to eat in urinary tract infection
- फोटो : social media
ऐसी स्थिति में मिर्च-मसाला त्याग दें। इससे ब्लैडर में जलन होती है। किसी भी तरह का शुगर चाहे वो डायरेक्ट शुगर हो या स्वीटनर दोनों ही बैक्टीरियल एक्टिविटी को बढ़ाते हैं, इसलिए दोनों का सेवन बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
know how what not to eat in urinary tract infection
हेल्दी डाइट में फल भी शामिल होते हैं, लेकिन ऐसे फल जिसमें एसिड ज्यादा होता है खाने से ब्लैडर में जलन हो सकती है और यूटीआई की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए नींबू, संतरा, अंगूर, टमाटर जैसी चीजों से दूरी बना लें। इनके अलावा संतरा, स्ट्रॉबेरी और अनन्नास से भी दिक्कत बढ़ सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed