फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   India is seeing a rise in Covid-19 cases doctor advice to follow normal precautions

Covid-19: 'टेंशन बढ़ा रहा कोरोना', डॉक्टर से जानिए दिल्ली के अस्पतालों की स्थिति और बचाव के लिए जरूरी सलाह

Thu, 05 Jun 2025 06:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Jun 2025 06:22 PM IST
सार

  • केरल से लेकर राजधानी दिल्ली-एनसीआर तक कोरोना का प्रसार अधिक देखा जा रहा है। 
  • केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।
  • दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना की स्थिति के बारे में डॉक्टर ने विस्तार से जानकारी दी है।

विज्ञापन
India is seeing a rise in Covid-19 cases doctor advice to follow normal precautions
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : adobe stock

विस्तार

Covid-19 News & Updates: कोरोना वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए जोखिम बना हुआ है। दुनियाभर में इसके बढ़ते मामले इन दिनों स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टेंशन बढ़ा रहे हैं। विश्व स्वाथ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)  सहित तमाम स्वास्थ्य एजेंसियां कोरोना के तेजी से फैल रहे वैरिएंट और इसके कारण बढ़ती समस्याओं पर नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


भारत में भी पिछले करीब एक महीने से संक्रमण की रफ्तार काफी तेज देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल कुल 4866 एक्टिव केस हैं। पिछले एक दिन के भीतर ही 564 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है, जबकि कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


देश में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी है।


(ये भी पढ़िए- कोरोना ने हृदय रोगों का बढ़ाया खतरा, हल्के स्तर का संक्रमण भी खतरनाक; अध्ययन में खुलासा)

विज्ञापन
विज्ञापन

India is seeing a rise in Covid-19 cases doctor advice to follow normal precautions
कोरोनावायरस के मामले - फोटो : Adobe stock photos

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया अलर्ट

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कहा है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर जैसे मास्क पहनना, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है।



आईएमए केरल के अध्यक्ष डॉ के ए श्रीविलासन और राज्य सचिव डॉ के शशिधरन ने बुधवार को एक बयान में कहा, राज्य में टीकाकरण कवरेज अच्छा है और अस्पताल में भर्ती होने वाले मामले न्यूनतम हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुजुर्गों और क्रॉनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

गौरतलब है कि केरल 1487 एक्टिव केस के साथ सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है।

India is seeing a rise in Covid-19 cases doctor advice to follow normal precautions
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : Freepik.com

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना का प्रसार

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना का प्रसार अधिक देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना से दो मौतें हुई हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 105 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। 

India is seeing a rise in Covid-19 cases doctor advice to follow normal precautions
कोविड टेस्ट और संक्रमण के मामले - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं डॉक्टर?

दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना से क्या स्थिति है, इस बारे में समझने के लिए हमने द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में इंटेंसिव केयर के डॉक्टर अभिजात सिंह से बातचीत की। डॉ बताते हैं, ओपीडी में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षणों के साथ रोज मरीज सामने आ रहे हैं, पर ज्यादातर लोगों में फ्लू की शिकायत देखी जा रही है। फिलहाल अस्पताल में कोरोना का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है, पर हम पूरी तरह से तैयार हैं।

कई स्थानों पर संक्रमण बढ़ने की रफ्तार अधिक देखी गई है, हालांकि इसको लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वैक्सीनेशन के कारण वायरस ज्यादातर लोगों में गंभीर रोग पैदा नहीं कर रहा है। अक्सर लोग आसानी से घर पर ही ठीक हो रहे हैं। उच्च जोखिम वाले मरीजों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। एहतियातन सभी लोगों को कुछ दिनों तक मास्क पहनने की आदत बना लेनी चाहिए।


(सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, देश में युवाओं की भी हो रही है कोरोना से मौत; डॉक्टर से जानिए इसकी वजह)

India is seeing a rise in Covid-19 cases doctor advice to follow normal precautions
कोरोना के वैरिएंट्स और इसका खतरा - फोटो : Adobe stock photos

'कोरोना से पहले जैसा डरने की जरूर नहीं'

डॉक्टर अभिजात कहते हैं, कोविड-19 की मौजूदा लहर को लेकर लोगों में डर देखा जा रहा है पर ये 2021-22 में डेल्टा वाली लहर के दौरान जिस तरह की दिक्कतें हुई थीं, उससे बहुत अलग है। उस समय, वायरस हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए नया था, और ज्यादातर आबादी पहले इसके संपर्क में नहीं आई थी। इससे व्यापक गंभीर बीमारी और एक बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट पैदा हो गया था।

आज, स्थिति काफी बदल गई है। व्यापक टीकाकरण और प्राकृतिक संक्रमण ने अधिकांश आबादी में हर्ड इम्युनिटी बना दी है। 

अधिकांश लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है या वह कोविड से संक्रमित रह चुके हैं। ये वायरस के अगले संक्रमण में आपको सुरक्षित रखने में मदद कर रहा है। उम्मीद है कि ये लहर जिस तरह से बढ़ रही है उसी तरह से बहुत जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी।




-----------
स्रोत 
COVID SPREAD - NO NEED TO PANIC,  PRECAUTIONS ARE IMPORTANT: IMA


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed